बच्चा चोर समझकर जिसे पकड़ा वह निकला नक्सली कमांडर, तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हमला का है आरोपी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 13, 2026

बच्चा चोर समझकर जिसे पकड़ा वह निकला नक्सली कमांडर, तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हमला का है आरोपी

रांचीः करीब 50 सुरक्षाकर्मियों की हत्या में शामिल नक्सली जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां पकड़ा गया। उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। लातेहार के छिपादोहर में ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझकर पकड़ा था। लेकिन उसकी पहचान सामने आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मृत्युंजय भुईयां और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया।

चतरा के संघरी घाटी में कंटेनर पलटा, छह वाहन टकराए, एक की मौत,चतरा–डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम
पुलिस ने अभी उसकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्दी ही पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी साझा करेगी। मृत्युंजय भुईयां झारखंड और छत्तीसगढ़ में हुई 100 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। लातेहार, गढ़वा और बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में हुए कई बड़े नक्सली हमलों में उसकी अहम भूमिका रही है। इन हमलों में करीब 50 सुरक्षा कर्मी शहीद हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक वह अलग-अलग इलाके में अलग-अलग नाम से जाना जाता था। यूएपीए और नक्सली मामलों में दर्ज केसों के आधार पर गढ़वा और लातेहार में उसकी जमीन भी जब्त की गई थी।

See also  रौशन आनंद को मिली जमानत,प्रिंस यादव की मौत पर खान सर बोले- कोई तीसरा कर रहा साजिश

झारखंड पुलिस को जर्जर गाड़ियों से मिल जाएगी मुक्ति, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 1485 नए गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी
नक्सलियों का लैंडमाइन एक्सपर्ट है मृत्युंजय भुईयां
मृत्युंजय भुईयां को नक्सलियों का लैंडमाइन एक्सपर्ट माना जाता है। उसने कई बड़े हमलों में विस्फोटक लगाने और हमले की रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक उसे संगठन के हथियार डंप, ठिकानों और नेटवर्क की पूरी जानकारी है। सूत्रों के अनुसार, वह संगठन के टॉप कमांडरों देव कुमार सिंह उर्फ अरविंद, सुधाकरण और मिथिलेश मेहता का करीबी माना जाता है। बूढ़ा पहाड़ पर सुरक्षा बलों के बड़े अभियान के बाद वह लंबे समय तक जंगलों में छिपकर सक्रिय रहा। उसकी गिरफ्तारी नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

रांची में गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
इन बड़े हमलों में शामिल था मृत्युंजय भुईयां
2011- चतरा में तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हमला, 11 जवान शहीद
2012- गढ़वा के भंडरिया में नक्सली हमला, थाना प्रभारी समेत 13 जवान शहीद
2013- लातेहार के बरवाडीह क्षेत्र में मुठभेड़, सीआरपीएफ के 14 जवान शहीद
2017-18- गढ़वा के पोलपोल इलाके में हमला, 6 पुलिसकर्मी शहीद

See also  सासाराम में डेहरी-डालमिया नगर नगर परिषद के एक्जिक्यूटिव ऑफिसर की हत्या, विमल कुमार को अपराधियों ने पीट-पीट कर मार डाला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now