बीजेपी के चंपाई सोरेन का प्रचार कर रही है हेमंत सरकार ? PDS दुकानों की थैलियों अभी भी पूर्व मुख्यमंत्री का चमक रहा है चेहरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 9, 2024

champai soren

गिरिडीहः झारखंड में मुख्यमंत्री बदले हुए दो महीने से अधिक हो गए हैें । चंपाई सोरेन ने अपनी पार्टी तक बदल दी है लेकिन जन आपूर्ति की दुकानों में जो थैलियां दी जा रही हैें उसमें अभी भी झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ही है  । जी हां सरकारी अफसरों की जागरुकता इतनी है कि उन्हें पुरानी थैलियों को हटाने का खयाल तक नहीं  आ रहा है । गिरिडीह की कई सरकारी राशन की दुकानों में चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बताने वाली थैलियां बांटी जा रही हैं।

झोले में चंपाई सोरेन अभी भी सीएम?

जब एक जिले गिरिडीह का ये हाल है तो झारखंड के दूसरे जिलों में तो चंपाई सोरेन ही अभी तक मुख्यमंत्री के तौर पर जाने-पहचाने जा रहे होंगे । लोगों को लग रहा होगा कि जिस राशन से उनका पेट भरता है उसे चंपाई सोरेन ने ही दिलाया है । ना सिर्फ थैलों में बल्कि जो कैलेंडर बांटे जा रहे हैं उसमें भी चंपाई सोरेन को ही झारखंड का मुख्यमंत्री बताया गया है ।

See also  रबिंद्रनाथ महतो बनेंगे सर्वसम्मति से विधानसभा के अध्यक्ष, सात सेट में जमा किया गया पर्चा

chamapi poster

हेमंत सरकार कर रही है चंपाई का प्रचार?

झारखंड के सरकारी अधिकारियों खासतौर से खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को इस बात का जरा भी एहसास नहीं है कि जब सरकारें अपने प्रचार- प्रचार के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है वैसे में झारखंड के लाखों राशन कार्ड धारियों को कैसे इस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री और दल बदल चुके चंपाई सोरेन की तस्वीरों वाला झोला और कैलेंडेर बांटा जा सकता है ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now