हेमंत सोरेन के प्रस्तावक और सिदो-कानू के वंशज मंडल मुर्मू ने थामा बीजेपी का दामन

रांचीः झारखंड के प्रभारी एवं देश कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं झारखंड के सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के समक्ष मंडल मुर्मू ने ली भाजपा की सदस्यता।

झारखण्ड में सिर्फ CNT/SPT चलेगा न कोई UCC चलेगा, न NRC चलेगा- हेमंत सोरेन ने दिया गुमला से अमित शाह को जवाब

देवघर में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर बीजेपी चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा, झारखंड बीजेपी के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेय और सीता सोरेन की उपस्थिति में मंडल मुर्मू को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई। हेमंता बिस्म सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो मंडल मुर्मू को बरहेट से बीजेपी का उम्मीदवार बनाना चाह रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

भाजपा जॉइन करने के बाद मंडल मुर्मू ने मीडिया से कहा कि वे सिदो-कान्हू के छठे वंशज हैं। भाजपा की नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। बरहेट विधानसभा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रस्तावक बनने के बाद वे झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में सहज महसूस नहीं कर रहे थे। भाजपा में शामिल होने का यह भी एक कारण है। मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मंडल मुर्मू के साथ मिलकर संथाल परगना में काम करेंगे। उनके सहयोग से संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठ को कैसे खत्म करना है, इसपर रणनीति बनायी जायेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now