रांचीः पत्रकार सैयद शरीफ इब्राहिम के साथ जमीन पर चहारदीवारी निर्माण को हुए हुए विवाद के बाद सीनियर आईपीएस अधिकारी और रेल डीआईजी आलोक प्रियदर्शी ने अध्यक्ष और सचिव सर्विसेज हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड अशोक नगर, रांची को चिट्ठी लिखी है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सोसाईटी के मकान नंबर 44 /सी एवं 34 /सी के बीच चहारदीवारी निर्माण कराने की मांग रखी है।
अशोक नगर में कुछ महीने पहले चोरी की दो बड़ी वारदात को याद दिलाते हुए आईपीएस आलोक प्रियदर्शी ने चहारदीवारी निर्माण को सुरक्षा के दृष्टिकोण से जरूरी बताया है। आलोक प्रियदर्शी ने अपने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में सोसाईटी के मकान नंबर 44/ सी एवं 34 /सी के बीच चहारदीवारी नहीं है तथा दोनों मकानों के बीच एक गेट बना हुआ है जो सोसाईटी के द्वारा नहीं बनाया गया है। उक्त गेट से सोसाइटरी के बाहरी लोग /अनधिकृत व्यक्ति आवागमन करते रहते है। पूर्व में सोसाईट के कई मकानों में चोरी की घटना घटित हुई है। इस स्थिति में उक्त गेट /रास्ता का उपयोग कर किसी असामाजिक तत्व के द्वारा किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने आगे लिखा है कि हम मकान संख्या 44 /सी में सपरिवार निवास करते है तथा हमारे आवासीय परिसर में ही हमारे साथ प्रतिनियुक्त अंगरक्षक/ पुलिसकर्मी भी अपने सरकारी हथियार गोली के साथ रहते है। 44/ सी एवं 34 /सी के बीच लगे गेट से बाहरी लोग अनधिकृत व्यक्ति के आवागमन करते से हमारे साथ प्रतिनियुक्त अंगरक्षक/ पुलिसकर्मी असुरक्षित महसूस करते है तथा हमेशा आशंकित रहते है।

आलोक प्रियदर्शी ने पूरे सोसाइटी की सुरक्षा के दृष्टिकोण से चहारदीवारी निर्माण को जरूरी बताया है। कुछ महीने पहले अशोक नगर में बड़े कारोबारी के घर हुई चोरी की घटना ने पूरे झारखंड में तहलका मचा दिया था। सोसाइटी की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हुए थे। रांची के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले अशोक नगर की सुरक्षा में सेंध ने सभी को हैरान कर दिया था। सीनियर आईपीएस अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने सोसाइटी में इस तरह की घटना से बचने ने लिए सुरक्षा को देखते हुए चहारदीवारी निर्माण का जरूरी बताया है ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति अनधिकृत तरीके से सोसाइटी में नहीं आ सके।





