भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्यों को लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद ने किया सम्मानित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 13, 2025

लोहरदगा:मध्यप्रदेश के उमरिया में आयोजित 69वीं अंडर-14 राष्ट्रीय SGFI फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में विजेता भारतीय टीम में लोहरदगा जिले के तीन खिलाड़ियों; रोहित हेम्ब्रम, नंदजीत मुंडू एवं प्रशांत तिर्की को आज उपायुक्त डॉ ताराचंद द्वारा स्मृति चिह्न व ट्रैकशूट देकर सम्मानित किया गया।ये सभी खिलाड़ी आवासीय बालक फुटबॉल सेन्टर लोहरदगा के हैं। खिलाड़ी नंदजीत मुंडू ने मैच में भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी।

1 1
उक्त प्रतियोगिता में झारखंड फुटबॉल टीम ने फाइनल में पंजाब की टीम को 7-0 से हराकर प्रतियोगिता जीती थी। तीनों खिलाड़ियों ने फाइनल मैच में पेनाल्टी शूटआउट के जरिये 1-1 गोल कर ट्रॉफी जीतने में अपनी भूमिका निभायी थी।

2 3

इस अवसर पर उपायुक्त ने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करने की बात कही। साथ ही कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार जिला के युवाओं को खेल की बेहतरी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

See also  मंत्री रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा में किया ध्वजारोहण , सरकार की उपलब्धियों का किया बखान, भविष्य की योजनाओं से कराया अवगत

3 2

आज इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, आवासीय बालक फुटबॉल सेन्टर लोहरदगा के कोच अजय सुभाष तिर्की व खेल विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now