रावलपिंडी तक भारतीय सेना की धमक, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, आतंकवादियों के लिए सरहद पार भी सुरक्षित नहीं, सीजफायर के बाद बोले राजनाथ सिंह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 11, 2025

रावलपिंडी तक भारतीय सेना की धमक, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, आतंकवादियों के लिए सरहद पार भी सुरिक्षत नहीं, सीजफायर के बाद बोले राजनाथ सिंह

डेस्कः भारत और पाकिस्तान के सीजफायर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर पर बयान दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि, “ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और रणनीतिक ताकत का प्रतिबिंब था। इसने आतंकवाद के खिलाफ भारत की मंशा साफ कर दी है।”

निशिकांत दुबे क्यों हो रहे हैं ट्रोल ! संसद का सत्र बुलाने पर पोस्ट कर फंस गए गोड्डा सांसद
रक्षा मंत्री ने कहा कि जिन भारत विरोधी और आतंकी संगठनों ने भारत माता के मस्तक पर हमला करके कई परिवारों के सिंदूर मिटाए थे, उन्हें भारतीय सेना ने ‘आपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से इंसाफ़ दिलाने का काम किया है। इसके लिए आज सारा देश भारतीय सेनाओं का अभिनंदन कर रहा है।आपरेशन सिंदूर सिर्फ़ एक सैन्य कार्रवाई भर नहीं है, बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और सामरिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है। यह ऑपरेशन आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत की दृढ़ इच्छा शक्ति का और सैन्य शक्ति की क्षमता और संकल्प शक्ति का भी प्रदर्शन है। हमने दिखाया है कि भारत आतंकवाद के ख़िलाफ़ जब भी कोई कार्रवाई करेगा तो आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए सरहद पार की ज़मीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी।

See also  कोयला चोरी के लिए बना दिया अवैध माइंस, 13 लोगों ने बना लिया है अपना गिरोह

ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बीच वायुसेना का बयान, राहुल ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी
भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढाँचा ढहाने के उद्देश्य से लांच किया था। हमने उनके आम नागरिकों को कभी निशाना नहीं बनाया था। मगर पाकिस्तान ने न केवल भारत के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया बल्कि मंदिर, गुरुद्वारा और गिरिजाघर पर भी हमले करने का प्रयास किया।भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम के साथ-साथ संयम का भी परिचय देते हुए पाकिस्तान के अनेक सैन्य ठिकानों पर प्रहार करके करारा जवाब दिया है। हमने केवल सीमा से सटे सैन्य ठिकानों पर ही नहीं कार्रवाई की बल्कि भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई जहाँ पाकिस्तानी फौज का हेडक्वार्टर मौजूद है।

सीजफायर के बाद पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार का जवान शहीद, मोहम्मद इम्तियाज ने साथियों को बचाने में दी जान
उन्होंने कहा कि भारत में आतंकवादी घटनाएँ करने और कराने का क्या अंजाम होता है, यह पूरे विश्व ने उरी की घटना के बाद देखा जब हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की, पुलवामा के बाद देखा जब बालाकोट पर एयर स्ट्राइक की गईं और अब पहलगाम की घटना के बाद दुनिया देख रही है जब भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुस कर मल्टीपल स्ट्राइक्स की हैं।आतंकवाद के ख़िलाफ़ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया भारत है जो आतंकवाद के ख़िलाफ़ सरहद के इस पार और उस पार दोनों तरफ़ प्रभावी कारवाई करेगा।

See also  प्यार इश्क और इंतकामः स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, गुरूजी चला रहे थे गोलियां, ले ली दो की जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now