रांची में वनडे मैच के दौरान विराट कोहली का पैर छूने वाले युवक को पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया, पश्चिम बंगाल से मैच देखने आया था

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 2, 2025

रांची में वनडे मैच के दौरान विराट कोहली का पैर छूने वाले युवक को पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया, पश्चिम बंगाल से मैच देखने आया था

रांचीः 30 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर पिच तक पहुंचकर विराट कोहली के पैर को छूने वाले युवक को पुलिस ने पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। युवक का नाम शोभिक मुर्मू है। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। युवक ने बताया कि वो कोहली का बहुत बड़ा फैन है। कोहली ने जब शतक मारा, तो उससे रहा नहीं गया। इसलिए वह स्टेडियाम के नीचे कूदकर पिच तक पहुंच गया और उनके पैर छू लिये। उसका उद्देश्य किसी को कोई नुकसान पहुंचाना नहीं है। वह सुरक्षा में कोई बाधा उत्पन्न नहीं करना चाहता था। युवक ने बताया कि जब विराट कोहली चेन्नई में मैच खेलने गये थे, तब वह पश्चिम बंगाल से साकिल चलाकर 20 दिनों में चेन्नई मैच देखने पहुंच गया था।

रांची की मिस्ट्री गर्ल कौन? विराट कोहली के शतक मारने के बाद लगी झूमने, VIDEO वायरल
30 नवंबर को हुए मैच को देखने के लिए वह पश्चिम बंगाल से रांची आया था और देखा भी। जांच में पुलिस ने पाया कि युवक का जुनून सिर्फ क्रिकेट और विराट कोहली को लेकर रहा था। इसलिए उसने यह कदम उठाया। मामले में किसी ने केस दर्ज कराने का भी निर्णय नहीं लिया। इससे पहले घटना के बाद युवक को धुर्वा थाना की पुलिस को सौंप दिया गया था। पुलिस ने उसके परिजनों को बंगाल से बुलाया और उसे उनके हवाले कर दिया।

See also  गोटेनबर्ग में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वोल्वो संयंत्र का दौरा किया, झारखंड में ट्रक निर्माण इकाई की संभावनाओं पर चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now