डेस्कः मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंगलैंड के खिलाफ भारत ने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। ओपनर संजू सैमसन की धुआंधार पारी खेलते हुए 49 गेंदो पर 89 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने संजू का साथ देते हुए 39 रन बनाए। एक बार फिर दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा फेल हो गए और सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए।भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रनों का विशाल टारगेट रखा है।
बंगाल चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा,लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने भी छोड़ा पद
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया जहां किसी बदलाव के उतरी है तो इंग्लैंड ने एक बदलाव किया है। आज के मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड का सामना करेगी।टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में इंग्लैंड ने अतिरिक्त स्पिनर के रूप में रेहान अहमद को मौका दिया था। लेकिन इस मैच में रेहान को ड्राप करके जेमी ओवर्टन को प्लेइंग-11 में जगह मिली।इंग्लैंड के पास अलग-अलग तरह के स्पिन विकल्प मौजूद हैं। इनमें आदिल राशिद (लेग स्पिन), लियाम डॉसन (लेफ्ट-आर्म स्पिन) और विल जैक्स (ऑफ स्पिन) शामिल हैं।
Nitish Kumar को राज्यसभा भेजे जाने का AJSU और JDU विधायक सरयू राय ने किया विरोध, कहा-चालबाजी और तिकड़बाजी बंद हो
ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद




