Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | लोहरदगा में 4 दिवसीय शूटिंग कैंप सह टैलेंट हंट का उद्घाटन, DC डॉ कुमार ताराचंद ने कहा- शूटिंग में जिले को मिलेगी पहचान

लोहरदगा में 4 दिवसीय शूटिंग कैंप सह टैलेंट हंट का उद्घाटन, DC डॉ कुमार ताराचंद ने कहा- शूटिंग में जिले को मिलेगी पहचान

Prashant Singh
June 1, 2025 8:35 PM
By
Prashant Singh
1 year ago
Share
लोहरदगा में 4 दिवसीय शूटिंग कैंप सह टैलेंट हंट का उद्घाटन, DC डॉ कुमार ताराचंद ने कहा- शूटिंग में जिले को मिलेगी पहचान
SHARE

लोहरदगा : बीएस कॉलेज लोहरदगा परिसर स्थित शूटिंग रेंज में रविवार को लोहरदगा जिला राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय शूटिंग समर कैंप सह टैलेंट हंट का उद्घाटन उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद, एसपी सादिक अनवर रिजवी समेत अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। मौके पर उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद ने कहा कि बीएस कॉलेज के शूटिंग रेंज में चार दिवसीय शूटिंग समर कैंप सह टैलेंट का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके लिए लोहरदगा जिला राइफल एसोसिएशन धन्यवाद के पात्र हैं।

WhatsApp Image 2025 06 01 at 20.09.43 0a011392

इस समर कैंप के आयोजन से पता चलता है कि लोहरदगा जिले के साथ-साथ झारखंड राज्य सही दिशा में प्रगति पर चल रहा है। यह जो शूटिंग रेंज बना है, उसमें लोहरदगा जिला रायफल एसोसिएशन क्लब के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके लिए पूरी टीम बधाई के हकदार हैं। काफी प्रयास के बाद यहां शूटिंग रेंज बनकर तैयार है, जिसमें राज्य स्तर का पहला कार्यक्रम है। इस आयोजन की सफलता को सभी मिलकर देश के पटल पर ले जा सकते हैं। खेल एक ऐसा पक्ष है, जो आपको अवसाद से निकलने में मदद करता है। खेल तनाव को दूर करता है। शारीरिक रूप से तंदरुस्त बनाता है। मधुमेह, ब्लडप्रेशर, मोटापा समेत कई बीमारियों को दूर करता है। करियर  के रूप में आज खेल भी अपनी जगह बना चुका है। खेल में जिन्होंने ऊंचाईयां हासिल की हैं। उन्होंने बहुत मेहनत से अपनी मंजिल हासिल की है। सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, जिन्होंने खेल को अपनाया है और पूरे तन-मन से मेहनत की है। लोहरदगा के बच्चों में खेल के प्रति अलग ही प्रतिभा हैं।

See also  झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए 21 मार्च को वोटिंग, धीरज साहू और समीर उरांव की सीट हो रही है खाली

WhatsApp Image 2025 06 01 at 20.09.52 35ae63d7

झारखंड में लोहरदगा जिले के बच्चे खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं। शूटिंग के क्षेत्र में आज तक लोहरदगा विशेष रूप से नहीं जाना जाता था लेकिन आज जो पहल हुई है उससे इस जिले से नई-नई प्रतिभा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान जरूर बनाएगी। आज शूटिंग समर कैंप-सह-टैलेंट हंट में जो सीख कर जाएं उसके बाद नियमित अभ्यास करते रहें। धैर्य रखना सबसे जरूरी है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए समय देना होता है। अपनी तकनीक में नियमित रूप सुधार करना होता है। आपको मनु भाकर बनना है तो नियमित रूप से अनुशासन, अभ्यास, तकनीकी रूप से बेहतर होना ही आपको सफलता की ऊंचाईयों तक ले जा सकता है।

WhatsApp Image 2025 06 01 at 20.09.47 699e38dc

उपायुक्त ने खिलाड़ियों को एटॉमिक हैबिट्स नामक पुस्तक पढ़ने व उससे सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रायफल शूटिंग में लोहरदगा को पहचान मिलेगी। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि शूटिंग रेंज को जिस किसी चीज की जरूरत होगी उसे पुलिस विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। इस समर कैंप फायरिंग प्रैक्टिस के जरूर आउंगा। समर कैंप-सह-टैलेंट हंट में आए प्रतिभागियों से डीसी-एसपी व अन्य अतिथियों ने मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, रायफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमर सिन्हा, बीएस कॉलेज के प्राचार्य डा. शशि गुप्ता, कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद, प्रदेश प्रतिनिधि डा. अजय शाहदेव, पूर्व बिहार विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह, समाजसेवी ओम सिंह, विशाल डुंगडुंग, सीमा परवीन, विनय उरांव, धर्मेंद्र कुमार, कंवलजीत सिंह, संजय बर्मन, आशीष कुमार, सामुल अंसारी, इकरामुल अंसारी, अनीस अहमद, तनवीर गौहर, युनुस अंसारी, अनिल उरांव, असलम अंसारी, ठाकुर प्रसाद सुशीला देवी, अमृता देवी, पुनीता उरांव, सरिता देवी, साद गौहर, कमरूल इस्लाम, इकबाल अहमद, दानिश अली आदि मौजूद थे

See also  अंडर-17 बालक फुटबॉल में लोहरदगा की टीम बनीं स्टेट चैंपियन, बालिका वर्ग में रही उप-विजेता

WhatsApp Image 2025 06 01 at 20.09.48 717a8ac3WhatsApp Image 2025 06 01 at 20.09.50 40437d54WhatsApp Image 2025 06 01 at 20.09.46 cbd67f60WhatsApp Image 2025 06 01 at 20.09.47 699e38dc 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, सुरक्षित की जगह सामान्य सीट से उतरेंगे मैदान में, LJP संसदीय बोर्ड का फैसला चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, सुरक्षित की जगह सामान्य सीट से उतरेंगे मैदान में, LJP संसदीय बोर्ड का फैसला
Next Article झारखंड की जाने मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, सलीमा टेटे को दे चुकी है कोचिंग झारखंड की जाने मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, सलीमा टेटे को दे चुकी है कोचिंग
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा
  • Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन
  • चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार
  • CCL में जॉब के नाम पर 60 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, दरभंगा हाउस में करायी फर्जी ट्रेनिंग
  • मानसून की ने पकड़ी रफ्तारः 5 दिनों में झारखंड में एंट्री, कल रांची में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • झारखंड में आज से बालू खनन पर लगेगी रोक, राज्य के सभी 444 घाट 4 महीने के लिए बंद
  • नरेंद्र मोदी का सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने का रिकार्ड, नेहरू को पीछे छोड़ा

You Might Also Like

लोहरदगा के बड़ा तालाब में बड़ा खेल: एकरारनामा खत्म, टेंडर से पहले मछली निकासी पर उठे गंभीर सवाल

लोहरदगा के बड़ा तालाब में बड़ा खेल: एकरारनामा खत्म, टेंडर से पहले मछली निकासी पर उठे गंभीर सवाल

1 day ago
Untitled design 3 3

लोहरदगा में पेयजल परियोजना पर DC संदीप कुमार मीना की पैनी नजर: औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी के दिए निर्देश

1 day ago
WhatsApp Image 2026 06 07 at 6.21.27 PM 1

लोहरदगा के कुडू फोरलेन परियोजना को लेकर राहुल सिंह के नाम से मांगी गई लेवी,निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी, प्राथमिकी दर्ज

3 days ago
lohardaga plane

VIDEO:लोहरदगा के भंडरा में जमीन के काफी करीब से गुजरा चार्टर्ड प्लेन, पेड़ और मोबाइल टावर के पास से गुजरने पर दहशत में आये लोग

3 days ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?