जमुई में युवक के साथ पकड़ी गई युवती के साथ सरेआम बदसलूकी, उठाकर जंगल में ले जाने का प्रयास, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2026

जमुई में युवक के साथ पकड़ी गई युवती के साथ सरेआम बदसलूकी, उठाकर जंगल में ले जाने का प्रयास, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

डेस्कः बिहार के जमुई जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सरेआम एक युवती के साथ बदलसूकी हो रही है। भोजपुरी गाने के बीच ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवती एक युवक के साथ रात के अंधेर में अपने कथित प्रेमी के साथ थी। इसी बीच कुछ युवकों को झुंड वहां पहुंचता है और दोनों के साथ बदसलूकी शुरू कर देता है। कुछ बदमाश युवक दोनों को अलग-अलग करने की कोशिश करते नजर आ रहे है। इसी बीच केसरिया गमछा मुंह पर बांधा एक युवक वहां पहुंचता है और लड़की को जबरन कथित तौर पर जंगल में ले जाने का प्रयास करता है, लेकिन उसी वक्त वहां मौजूद कुछ युवक उसे ऐसा करने से रोक देते थे। लड़की को वो बदमाश युवक गलत तरीके से उठाकर ले जाता दिख रहा है। इस दौरान पीड़ित युवती के निजी अंग को गलत तरीके से वो छूता हुआ भी नजर आ रहा है।

See also  कंगना रनौत को सांसद बनकर मजा नहीं आ रहा, बोली- नाली-सड़क की शिकायतें आती हैं...

मौका देखकर युवक-युवती बाइक पर बैठकर वहां से भागने की कोशिश करते है तो फिर उसे घेर लिया जाता है। लड़की भीड़ से छोड़ने की गुहार लगाती है और कहती है कि उनके पास कॉपी-किताब है, उन्हें छोड़ दें। वो अब फिर कभी यहां नहीं आएगी। इसी बीच भीड़ से कुछ युवक दोनों को वहां से जाने देने की बात कहते है और फिर दोनों किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में कामयाब हो जाते है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि वो बिहार के जमुई जिले की है। लाइव दैनिक इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ये वायरल वीडियो कहां का है और कब का है इसको लेकर लाइव दैनिक के पास कोई पुष्टि जानकारी नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो के जमुई जिला के होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग बिहार पुलिस और जमुई पुलिस से उन बदमाशों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है, जिन्होंने युवती के साथ सरेआम बदसलूकी की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now