लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आए 12 मवेशी, सात की मौत, रेल परिचालन प्रभावित, ढाई घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2026

लोहरदगा : लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। बंदुआ जंगल में पोल संख्या 509-510 के बीच आनंद विहार टर्मिनल–पुरुलिया साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14022) की चपेट में आने से सात भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 6:41 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यापारी मवेशियों को लेकर जा रहा था।

WhatsApp Image 2026 06 19 at 6.32.49 PM

इसी दौरान पशु रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि सात मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल पशु दूर तक जा गिरे। इस रेल हादसे के बाद रेल मार्ग पर परिचालन प्रभावित हो गया। ट्रेन में सवार यात्रियों को करीब ढाई घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और संबंधित कर्मी मौके पर पहुंचे। ट्रैक को सुरक्षित करने और रेल परिचालन बहाल करने के लिए दो इंजनों की मदद ली गई। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका।

See also  झारखंड इंटक को मिला अनुभवी नेतृत्व,संगठन होगा और मजबूत,मजदूरों को मिलेगा उनका अधिकार : निश्चय वर्मा

WhatsApp Image 2026 06 19 at 6.32.48 PM

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद मवेशियों को ले जा रहे व्यापारी मौके से फरार हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल पशु लंबे समय तक धूप और गर्मी में तड़पते रहे। समाचार लिखे जाने तक उनके उपचार की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से घायल पशुओं के समुचित इलाज और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आए 12 मवेशी, सात की मौत, रेल परिचालन प्रभावित, ढाई घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन WhatsApp Image 2026 06 19 at 6.32.54 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now