पटना जंक्शन के पास गेस्ट हाउस में नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 5, 2026

पटना जंक्शन के पास गेस्ट हाउस में नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

पटनाः राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित 15 साल की एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पीड़िता के एक दोस्त ने शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और पटना जंक्शन के पास एक गेस्ट हाउस में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

करीब 10 महीने पहले हुई दोस्ती
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी के बीच मोबाइल के जरिए करीब 10 महीने पहले दोस्ती हुई थी। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। पीड़िता के मुताबिक वो पटना सिटी की रहने वाली है। कुछ महीने पहले ही युवक के साथ उसकी दोस्ती हुई थी।
‘गेस्ट हाउस में बुलाया’
पीड़िता ने बताया कि दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी, इस दौरान युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और भरोसा दिलाया। फिर अपने जाल में फंसा कर उसे पटना जंक्शन के पास एक गेस्ट हाउस में बुलाया।पीड़ित नाबालिग ने बताया कि दोनों रात भर रूम लेकर गेस्ट हाउस में रुके।

See also  कोल लिंकेज मामले में निलंबित IAS पूजा सिंघल के CA से ED ने की पूछताछ, इजहार अंसारी के साथ हुई थी बातचीत

‘शादी का झांसा देकर कई बार बनाए संबंध’
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। वहीं रात में जब घर लड़की नहीं पहुंची तो परिजन काफी परेशान हो गए।अगले दिन उसके घर पहुंचने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तब जाकर उसने आप बीती सुनाई।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
वहीं इसके बाद घर वाले पीड़िता को लेकर पटना के कोतवाली थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने बयान लेकर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फिलहाल फरार आरोपी की तलाश में जुटी है जबकि पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर और कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है।
थाना प्रभारी का बयान
कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई है और लड़की से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस अभी लड़के की पहचान में जुटी है। वही गेस्ट हाउस में भी पूछताछ किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है,बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  गुमला रिमांड होम की दीवार फांद कर 3 बालबंदी फरार,भागने में चादर को रस्सी की तरह किया इस्तेमाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now