पटना में स्वर्ण व्यापारी को लूटने वाले कुख्यात नीतीश का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2026

Patna_maner_half_encounter

बिहार के पटना जिले के मनेर में गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर रतन टोला इलाके में गंगा नदी के किनारे हुए इस एनकाउंटर में एक अपराधी को पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अपराधी की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, एक कट्टा और दो खोखा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नीतीश मनेर के स्वर्ण व्यापारी संजय सोनी की दुकान पर 9 जनवरी को लूटपाट के दौरान गोलीबारी की थी। इसमें संजय सोनी घायल हो गए थे।

NIA ने मुंबई से बिहार-झारखंड में सक्रिय नक्सली को किया गिरफ्तार, खत्म हो चुके संगठन को फिर से एक्टिव करने की कर रहा था कोशिश

इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस नीतीश की तालाश में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह दरवेशपुर इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में नीतीश कुमार के पैर में गोली लगी।

See also  बहन का जो अपमान करेगा, उस पर चलेगा सुदर्शन चक्र; रोहिणी आचार्या के लिए तेज प्रताप हुए इमोशनल

आरोपी मनेर के चौरासी टोला का रहने वाला है। इस संबंद में पटना के सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

टाटानगर स्टेशन के सामने आज चलेगा बुलडोजर, नोटिस के बाद भी नहीं हटे 60 दुकानदार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now