JPSC नियुक्ति घोटाला में CID की दलीलों से कोर्ट संतुष्ट, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को नहीं मिली जमानत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 5, 2026

JPSC नियुक्ति घोटाला में CID की दलीलों से कोर्ट संतुष्ट, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को नहीं मिली जमानत

रांचीः JPSC नियुक्ति घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यिांगते को CID कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सीआईडी कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।इससे पूर्व, 3 सितंबर को दोनों पक्षों की ओर से विस्तृत बहस सुनने के बाद अदालत ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने तर्क प्रस्तुत किया कि उनके मुवक्किल के विरुद्ध कोई ठोस सबूत मौजूद नहीं है।

दोषी ठहराए जाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच एजेंसी द्वारा की गई छापेमारी में भी ऐसा कोई आपत्तिजनक दस्तावेज या साक्ष्य नहीं मिला जो उन्हें दोषी ठहराए, इसलिए उन्हें जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए।

दूसरी ओर, CID की जांच रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि एक ब्लैकलिस्टेड निजी कंपनी (टीडीपीएल) को परीक्षा आयोजित करने का काम दिलाने और इसके एवज में भारी कमीशन लेने में उनकी मुख्य भूमिका रही है। पूछताछ के दौरान साक्ष्य नष्ट करने की कोशिशों की बात सामने आने पर सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

See also  Jharkhand IPS Posting: ऐहतेशाम वकारिब जमशेदपुर SSP और मनोज स्वर्गियारी सरायकेला SP बने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now