मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद गिरिडीह के अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद गिरिडीह के अस्पताल में कराया गया था भर्ती

गिरिडीह: झारखंड की राजनीति को रविवार तड़के उस वक्त गहरा झटका लगा, जब झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

सुदिव्य कुमार सोनू अपने शांत, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। सार्वजनिक जीवन में उनका व्यवहार बेहद संयमित रहा। लोगों से सहजता से मिलना और उनकी समस्याएं सुनना उनकी कार्यशैली का हिस्सा था। झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की जिम्मेदारी थी।मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेहद ही करीबी साथी माना जाता था। सरकार और संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां दी गई थी।

See also  बांग्लादेशी घुसपैठ: सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं लड़कियों के मोबाइल में मिला सबूत, ईडी को दो की तलाश

जानकारी के अनुसार, मंत्री पिछले कई दिनों से गिरिडीह से बाहर थे और दो दिन पहले ही लौटे थे।शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि वे हरसिंगरायडीह स्थित अपने घर पर थे, जहां अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। दर्द की शिकायत पर उन्हें रात में ही मर्सी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच और इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now