पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में CBI ने साढ़े तीन घंटे तक खंगाला शंभू हॉस्टल, पांच बोरी दस्तावेज ले गई

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में CBI ने साढ़े तीन घंटे तक खंगाला शंभू हॉस्टल, पांच बोरी दस्तावेज ले गई

पटनाः नीट छात्रा की संदिग्ध मामले में सीबीआई की एंट्री हो गई है। सीबीआई ने अपनी जांच की शुरूआत शंभू हॉस्टल से की जहां साढ़े तीन घंटे तक कोने-कोने को खंगाला। सीबीआई की टीम शंभू हॉस्टल के उस कमरे में गई जहां छात्रा रह रही थी वहां कमरे का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। जांच के दौरान सीबीआई को सहयोग देने के लिए पटना पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) भी मौजूद रही। इसके अलावा पत्रकार नगर पुलिस स्टेशन और चित्रगुप्त नगर पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम भी कार्रवाई में शामिल रही।

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले की होगी CBI जांच, नीतीश सरकार ने भेजी सिफारिश
पांच बोरी दस्तावेज जब्त
सीबीआई टीम उस कमरे में पहुंची, जहां छात्रा ठहरी हुई थी। तलाशी अभियान के बाद टीम पांच बोरी भरकर दस्तावेज और अन्य सामग्री अपने साथ ले गई। जब्त सामग्री में कॉपियां, किताबें, नोट्स, विभिन्न व्यक्तिगत दस्तावेज और कपड़े शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन सभी सामग्रियों की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जाएगी।

पटना में छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं,कमर और पसली के पास मिले चोट के निशान
मामले की प्रारंभिक जांच कर रही पटना पुलिस की एसआईटी अब तक जुटाए गए सभी दस्तावेज और निष्कर्ष सीबीआई को सौंप रही है। दोनों एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं, ताकि घटना से जुड़ी हर परिस्थिति की गहराई से पड़ताल की जा सके। गौरतलब है कि छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने कई गंभीर सवाल उठाए थे, जिसके बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया। अब उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय जांच एजेंसी निष्पक्ष और तथ्यात्मक रिपोर्ट सामने लाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now