रांची के अशोक नगर चोरी कांड के मुख्य आरोपी की पत्नी और प्रेमिका गिरफ्तार, 20 लाख कैश बरामद, आरोपी ने चोरी के पैसे से गांव में बनवाई सड़क

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 23, 2026

रांची के अशोक नगर चोरी कांड के मुख्य आरोपी की पत्नी और प्रेमिका गिरफ्तार, 20 लाख कैश बरामद, आरोपी ने चोरी के पैसे से गांव में बनवाई सड़क

रांचीः राजधानी रांची के चर्चित अशोक नगर चोरी कांड़ में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। रांची के बड़े कारोबारी अखिलेश पांडेय के अशोक नगर स्थित घर पर हुई चोरी मामले में एसआईटी ने मास्टरमाइंड को चिन्ह्रित कर लिया है। इस घटना को बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले इरफान उर्फ उजाले ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इरफान की पत्नी और प्रेमिका सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर 20 लाख रुपए कैश बरामद कर लिये है।

ashok nagar theft news 54c583 hero
बताया जाता है कि इरफान पर दिल्ली, यूपी, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और बिहार सहित 20 राज्यों में 100 से ज्यादा चोरी के मामले दर्ज है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि इरफान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले में खुलासा हो जाएगा।
जगुआर, ऑडी और मर्सिडीज कार से करता है रेकीः जांच में पता चला है कि सीतामढ़ी के गाड़ा जोगिया गांव निवासी इरफान गरीबी में पला-बढ़ा है। अपराध की दुनिया में कदम रखते ही वह करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया। पहचान छिपाने के लिए वह जगुआर, ऑडी और मर्सिडीज जैसे महंगी कारों में वीआईपी इलाकों में रेकी करता है। कई बार वह हवाई यात्रा पर अलग-अलग राज्यों में जाकर वारदात को अंजाम देता है। वह चोरी के दौरान हथियार नहीं रखता, बल्कि पेचकस और वायर कटर के सहारे घर में घुसता है। नकदी-जेवर लेकर फरार हो जाता है।

See also  प्रदीप प्रसाद ने सुदेश महतो की AJSU पार्टी को दिया था अनसिक्योर लोन, जमीन घोटाले में फंसे BJP विधायक को लेकर एक और खुलासा

orig new project 7 1784761428
चोरी के पैसे से गांव में बनवाई सड़कः जांच में पता चला है कि चोरी के पैसे से इरफान अपने गांव में सड़के बनवाई। गरीब बेटियों की शादी कराई और मेडिकल कैंप आयोजित किया। उसकी पत्नी जिला परिषद सदस्य रह चुकी है। पुलिस उसकी तलाश में बिहार, बंगाल, दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में छापेमारी कर रही है।वह कई बार गिरफ्तार भी हुआ। वर्ष 2021 में गाजियाबाद पुलिस, 2023 में पुणे पुलिस द्वारा पंजाब के जालंधर से और 2024 में केरल पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी सुर्खियों में रही थी। हालांकि, हर बार जमानत पर बाहर आते ही वह नई वारदात को अंजाम देने लगता था।
देशभर में 100 से ज्यादा हाई-प्रोफाइल चोरियों के मामले दर्ज
इरफान उर्फ उजाले की काम करने की शैली बाकी अपराधियों से बिल्कुल अलग और चौंकाने वाली रही है। पिछली गिरफ्तारी के बाद जो खुलासा हुआ था, उसके अनुसार वह कभी हथियार साथ नहीं रखता था। वह सिर्फ एक पेचकस और वायर-कटर जेब में रखकर इलाके की रेकी करता था। रात के अंधेरे में घर में घुसने के बाद वह जूते-चप्पल उतारकर नंगे पैर दाखिल होता था, ताकि चलने की आहट न हो। महज 10 से 15 मिनट के भीतर वह करोड़ों के ताले तोड़कर नकदी और जेवर समेट लेता था। दिल्ली, यूपी, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और बिहार समेत 20 से अधिक राज्यों की पुलिस के लिए वह लंबे समय से सिरदर्द बना रहा है। उस पर देशभर में 100 से ज्यादा हाई-प्रोफाइल चोरियों के मामले दर्ज हैं।

See also  पूर्व MLA की महिला संग अश्लील तस्वीर वायरल,RJD विधायक के नाम से बने अकाउंट से पोस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now