वैशाली में बीजेपी नेता और हिंदू पुत्र संगठन के अध्यक्ष के घर हमला, बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 13, 2026

वैशाली में बीजेपी नेता और हिंदू पुत्र संगठन के अध्यक्ष के घर हमला, बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

वैशालीः शनिवार देर रात हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अदलपुर मोहल्ले में बाइक सवार अपराधियों ने बीजेपी नेता और हिंदू पुत्र संगठन के अध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि  के घर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि इस हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 राउंड गोलियां चलाई। लगातार चल रही गोलियों की आवाज से पूरा इलाके में दहशत फैल गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।

फायरिंग के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसपी शुभांक मिश्रा और सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के इलाके की भी जांच की।
थाना प्रभारी का बयान
सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके से 10 खोखे बरामद किए हैं।

See also  कोडरमा के कारी पहाड़ी में जल संकट:दूषित पानी पीने को मजबूर हैं लोग, CM हेमंत सोरेन ने DC को संज्ञान लेने का दिया आदेश

राजीव ब्रह्मर्षि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी है
राजीव ब्रह्मर्षि भाजपा वैशाली जिला दक्षिणी के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी हैं। उनके घर पर हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के जरिए गोलीबारी करने वाले अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now