Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | बिहार के 40 पुल खतरनाक, ऑडिट रिपोर्ट में कई अहम खुलासे

बिहार के 40 पुल खतरनाक, ऑडिट रिपोर्ट में कई अहम खुलासे

livedainik
August 15, 2024 8:56 AM
By
livedainik
2 years ago
Share
Bihar में एक और पुल उद्घाटन से पहले हुआ ध्वस्त, अररिया के बकरा नदी पर बन रहा था ब्रिज
SHARE

Bihar Bridge Collapse:  बिहार में लगातार पुल के गिरने के बाद जोरदार राजनीति भी हुई। हर जगह यह मुद्दा छाया रहा। इसके बाद सरकार ने राज्य के पुल पुलिया का सर्वे कराया है। पथ निर्माण विभाग ने राज्य के पुल-पुलियों का सर्वे (ऑडिट) पूरा कर लिया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने लगभग 1700 पुलों का सर्वे किया है। इनमें से लगभग तीन दर्जन ऐसे पुल पाए गए हैं, जिनको तत्काल मरम्मत की जरूरत है।

अगर इसमें देरी की गई तो कोई भी अनहोनी हो सकती है। पुल की स्थिति को देखते हुए पुल निर्माण निगम इसकी मरम्मत की प्रक्रिया में जुट गया है। करीब तीस से पैंतिस दिनों में बिहार में डेढ़ दर्जन से अधिक पुल पुलिया और उनके डायवर्जन ध्वस्त हो गए। इस पर तेजस्वी यादव, लालू यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने नीतीश सरकार की जमकर खिंचाई की।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेल में लिखी कविता को किया शेयर, ‘नफरत और कट्टरता…’

See also  Paper Leak पर 10 साल की जेल, एक करोड़ तक जुर्माना; बिहार विधानसभा में आज पेश होगा बिल

हाल के दिनों में राज्य में कई पुल-पुलिया या तो गिर गए या तेज बहाव में बह गए। इनमें कुछ ऐसे भी पुल-पुलिया थे, जिसका निर्माण डेढ़-दो दशक पहले ही हुआ था। पुलों के रखरखाव पर जब सवाल उठने लगे तब उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य भर के पुलों का सर्वे करने का निर्देश दिया। निगम के अधीन लगभग सभी पुल 30 मीटर से अधिक लंबे हैं। इंजीनियरों की टीम ने प्रमंडलवार पुलों का सर्वे शुरू किया। अब सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय को मिल चुकी है।

रिपोर्ट आने के बाद निगम ने तीन पुलों की मरम्मत प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाकी पुलों की भी बरसात अवधि या इसके बाद मरम्म्त की जाएगी। निगम अधिकारियों के अनुसार राज्य के सभी पुलों के रखरखाव पर काम होगा। इसके लिए पैसे की जरूरत होगी। निगम जल्द ही पथ निर्माण विभाग से पैसे की मांग करेगा। पुलों की मरम्मत के लिए कितनी राशि चाहिए, इसका आकलन किया जा रहा है।

See also  सांसद उपेंद्र कुशवाहा को फोन करके कहा- 10 दिन में तुम्हें मार देंगे... लॉरेंस बिश्नोई के नाम से आया कॉल

सर्वे में पुलों की सेहत का आकलन किया गया है। इंजीनियरों की टीम ने सबसे पहले यह जांच की कि पुल कितना पुराना है। जब इसका निर्माण हुआ था तो उसमें कितना वजन सहने की शक्ति थी। वर्तमान में इन पुलों पर दबाव कितना बढ़ गया है। अभी कितनी और किस तरह की गाड़ियां आ-जा रही हैं। गुणवत्ता के हिसाब से इन पुलों की क्या स्थिति है और क्या इन्हें मरम्मत की जरूरत है। ये पुल अभी चलने लायक हैं या नहीं। समीक्षा के बाद पाया गया कि तीन दर्जन से अधिक पुलों की तत्काल मरम्मत की जरूरत है।

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना का फतुहा, कारोबारी के घर 25 राउंड फायरिंग से दहशत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेल में लिखी कविता को किया शेयर, 'नफरत और कट्टरता...' स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेल में लिखी कविता को किया शेयर, ‘नफरत और कट्टरता…’
Next Article बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव से पहले 55 DSP का हुआ ट्रांसफर Bihar Police: सात लाख दो-नौकरी लो; ब्लैंक चेक, आधार कार्ड और एडमिट कार्ड के साथ तीन धराए
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

4 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

4 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

5 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज

5 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?