पलामू के कटुवल गांव में 2 साल के मासूम को इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी तबीयत, मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 10, 2026

पलामू के कटुवल गांव में 2 साल के मासूम को इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी तबीयत, मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र के कटुवल गांव में गुरुवार को दो वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान गांव निवासी जितेंद्र चौधरी के पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव में इलाज करने वाले आशिफ नामक व्यक्ति पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

परिजनों के अनुसार रितेश को गुरुवार को बुखार था। इसके बाद उसे गांव में ही आशिफ के पास इलाज के लिए ले जाया गया। आरोप है कि वहां बच्चे को इंजेक्शन दिया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर बच्चे को आनन-फानन में मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रितेश की जांच की, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी से पुलिस पदाधिकारी और जवान अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने स्वजनों से घटना की जानकारी ली और इलाज से जुड़े तथ्यों को जुटाया। पुलिस इंजेक्शन देने, बच्चे की तबीयत बिगड़ने और मौत के बीच की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी।

See also  मंत्री हफीजुल हसन के फर्जी PHD डिग्री का मामलाः NIA ने जांच CBI को सौंपा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now