रांचीः बुधवार शाम ओरमांझी में बस ने एक युवती को टक्कर मार दी। इस घटना से नाराज लोगों ने बस में आग लगा दी।

रांची से लापता अंश अंशिका रामगढ़ में मिले, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक पुरूष और महिला गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने पुलिस को दी बधाई
मिली जानकारी के अनुसार, ओरमांझी थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी से पहले खीराबेड़ा के समीप रांची से सिलीगुड़ी जा रही बस ने एक युवती को टक्कर मार दी। इसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और बस को आग के हवाले कर दिया।

जमशेदपुर के उद्योगपति का बेटा कैरव गांधी गायब, फोन बंद, कांदरबेड़ा में मिली कार
बताया जा रहा है कि घायल युवती रूबी कुमारी मकर संक्रांति पर लगे मेले से लौट रही थी इसी दौरान बस ने उसे टक्कर मार दी। युवती को चोट लगने के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और बस में आग लगा दी। राहत की बात ये रही इसी ग्रामीणों द्वारा बस में आग लगाये जाने से पहले बस में सवार सभी यात्री सकुशल नीचे उतर आये। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम वहां पहुंची।












