UP की राजनीति में भूचाल, रेवन्ना जैसा सेक्स स्कैंडल, BJP महिला नेता के बेटे के अश्लील VIDEO के अंबार से हड़कंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 31, 2025

sex scandal of bjp leader son in up

डेस्कः यूपी की राजनीति में भूचाल आ गया है। भाजपा नेत्री के बेटे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह एक सेक्स स्कैंडल है, जैसा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक की राजनीति में भूचाल लाने वाला प्रज्जवला रेवन्ना सेक्स स्कैंडल हुआ था। यूपी की एक भाजपा नेत्री के बेटे के दर्जनों अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो की संख्या सौ के पार बताई जा रही है।

यह वीडियो होटलों और रेस्तरां में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही युवती खुद सामने आ गई है और भाजपा नेत्री के बेटे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। मामला मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली भाजपा नेत्री के बेटे का है। पुलिस केस दर्ज कर नेत्री के बेटे की तलाश कर रही है। फिलहाल बेटा फरार बताया जा रहा है। विपक्षी दलों ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक्शन की मांग सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है।

 

Elon Musk को Donald Trump ने सौंप दी White House की चाबी, 24 कैरेट गोल्ड की है चाबी

See also  समोसा जलेबी पर भी मिलेगी सिगरेट जैसी वॉर्निंग, मोटापे के खिलाफ सरकार का नया प्लान

जिस भाजपा नेत्री के बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है वह फिलहाल मैनपुरी शहर के एक मंडल की अध्यक्ष हैं। वीडियो में नजर आ रही युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ यह घटना की गई और वीडियो बनाया गया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर ही भाजपा नेत्री के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि युवती भी शादीशुदा है और अपने पति से अलग रहती है।

भाजपा नेत्री के बेटे का अपनी पत्नी के साथ भी संबंध ठीक नहीं है। पत्नी को भी पति के अवैध संबंध की जानकारी बहुत पहले से है। पत्नी का कहना है कि पति इस तरह की अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो खुद बनाते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। शादी के बाद से ही मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है।

See also  पड़ोसी के कमरे में बार-बार जाती थी पत्नी, पति को हुआ शक, हकीकत पता चली तो खिसक गई पैरों तले जमीन, फिर...

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का लिया श्रेय, कहा एक-दूसरे पर गोली चलाने वालों से ट्रेड नहीं

वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी और उसे जेल भेजा जाएगा। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह वीडियो वायरल कैसे हुआ।

भाजपा ने साधी चुप्पी, विपक्ष के नेताओं का हमला

पूरे मामले पर फिलहाल भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। भाजपा संगठन की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया था। वहीं, विपक्षी दल सपा, बसपा और कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोल दिया है। विपक्ष ने एमपी के भाजपा नेता और गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष के वायरल वीडियो से इसे जोड़ दिया है। पूरी भाजपा को ही कटघरे में खड़ा किया जाने लगा है।

CBI ने घूसखोर बैंक मैनेजर को किया अरेस्ट, PMEGP लोन से जुड़ी सब्सिडी जारी करने को लेकर मांग रहे थे रिश्वत

अखिलेश यादव बोले- भाजपा के घर से खुलासा

पूरे कांड पर अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।

See also  रांची के खादगढ़ा बस स्टेंड में लगी आग, 6 बसें जलकर हुई खाक, देखिये VIDEO

यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे।

अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ‘पार्टी विद ए डिफ़रेंस’ कहती है तो वो किस मामले में ‘डिफ़रेंट’ है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुक़ाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुक़ाबला करना चाहेगा। इस क्षेत्र की महारत और क़ाबिलियत भाजपा को ही मुबारक। भाजपा के ‘नारी-वंदना अभियान’ का सच क्या यही है? भाजपा में कोई है?

कितना गरीब है झारखंड ! आकंड़े देख निकल जाएंगें आंसू…16वें वित्त आयोग की बैठक में केंद्र से मांगे गए 3 लाख करोड़

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now