पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई, छतरपुर, नौडीहा बाजार और चैनपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी, 6 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 4, 2026

पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई, छतरपुर, नौडीहा बाजार और चैनपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी, 6 आरोपी गिरफ्तार

पलामू: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की पलामू इकाई ने एक पुराने गबन मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच पूरी होने और न्यायालय के आदेश के बाद एसीबी ने कल्याण विभाग की योजना से जुड़े अध्यक्ष, सचिव, संवेदक समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि कल्याण विभाग की योजना में राशि के कथित गबन को लेकर इन सभी के विरुद्ध मामला दर्ज था। लंबे समय से चल रही जांच के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसीबी की पलामू इकाई ने छतरपुर, नौडीहा बाजार और चैनपुर थाना क्षेत्रों में मैराथन छापेमारी कर करीब तीन दशक पुराने मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में कई सेवानिवृत्त लोक सेवक और ठेकेदार शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपित फरार होने में सफल रहे।

वहीं, इस मामले में वांछित कई अन्य आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है। एसीबी की इस कार्रवाई को पुराने भ्रष्टाचार और सरकारी राशि के गबन से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।मामला करीब 3 दशक पुराना (अविभाजित बिहार के समय सड़क और कूप निर्माण योजनाओं में वित्तीय अनियमितता)।एसीबी ने 2016 में दर्ज किया था।
1990 के दशक में सड़क और कूप निर्माण की योजनाओं में गड़बड़ी
मामला अविभाजित बिहार के समय की सरकारी योजनाओं से जुड़ा है। वर्ष 1996 के आसपास छतरपुर और नौडीहा बाजार क्षेत्र में सड़क और कूप निर्माण समेत ग्रामीण बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन कराया गया था। आरोप है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की गई और सरकारी राशि के दुरुपयोग की शिकायत सामने आई।डेढ़ दर्जन आरोपितों में छह गिरफ्तार
एसीबी की जांच में मामले में करीब डेढ़ दर्जन लोगों के आरोपित होने की बात सामने आई। इनमें तत्कालीन सरकारी कर्मियों के साथ योजना से जुड़े संवेदक और अन्य लोग शामिल हैं। गुरुवार को एसीबी ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की। कई घंटे चली कार्रवाई के बाद छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
पहले से उपलब्ध जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों में छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटीन निवासी महेश प्रसाद गुप्ता उर्फ भोला व्यास और नौडीहा निवासी रामचंद्र यादव उर्फ चनर यादव समेत तत्कालीन पंचायत सेवक शामिल हैं। संबंधित पंचायत सेवक अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

See also  लाइन पर राज्यपाल साहब हैं.... ट्रैफिक नियम तोड़ने पर रांची पुलिस को दिखाने लगा फर्जी रसूख, दो पकड़ाये
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now