डेस्कः जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मारवाह जंगल में फायरिंग के बाद लापता हुए दो SPO जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 11 नवंबर को गश्त के दौरान उनका संपर्क टूट गया था। इस गंभीर घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर एंटी-टेरर ऑपरेशन शुरू है। दोनों की पहचान रशपाल कुमार (45) और बॉबी चंद (57) के रूप में हुई है। दोनों ही दच्छन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के स्पेशल समूह (SOG) में तैनात थे।
अधिकारियों के मुताबिक- दोनों एसपीओ कियार शिविर से ढारना-मारवाह स्थित सेना की एक चौकी के लिए रवाना हुए थे, लेकिन अपने स्थान तक नहीं पहुंचे। शुरुआती समय में उनके मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था, लेकिन उसके बाद दोनों नंबर बंद हो गए। जिससे उनके ठिकाने और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। इसके बाद तुरंत ही पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया। सूत्रों के अनुसार, दिन के समय भी इलाके में गोलियों की आवाजें सुनी गई थीं।

दोनों के मोबाइल हो गए थे बंद जिसके बाद इस पहाड़ी इलाके में चलाया गया अभियान
अधिकारियों के मुताबिक- दोनों एसपीओ कियार शिविर से ढारना-मारवाह स्थित सेना की एक चौकी के लिए रवाना हुए थे, लेकिन अपने स्थान तक नहीं पहुंचे। शुरुआती समय में उनके मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था, लेकिन उसके बाद दोनों नंबर बंद हो गए। जिससे उनके ठिकाने और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। इसके बाद तुरंत ही पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया गया था। जवानों के यूं गायब होने और उनके शव मिलने के बाद इस पहाड़ी जिले को लेकर फिर सवाल उठ रहे हैं, जो पिछले काफी समय से आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं का गवाह रहा है।






