गिरिडीह में तीन बच्चों का गला घोंट पिता ने कर ली आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

giridih-murder

गिरिडीह जिले में एक अनहोनी घटना घटी है। एक पिता ने अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद की भी जान दे दी। घटना पीरटांड प्रखंड के खुखरा थाना इलाके के महेशलिट्टी की है। सूचना पर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद मौके पर पहुंचे हैं और छानबीन में जुट गए हैं। एसडीपीओ ने चार की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रथम जांच में यह बात सामने आयी है कि पिता ने अपने तीन बच्चों का गला घोंटने के बाद अपनी जान दे दी है।

मृतकों में महेशलिट्टी निवासी सनाउल अंसारी, सनाउल की बेटियां आफरीन परवीन, सफाउल, जैबा नाज शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सनाउल राजमिस्त्री का काम करता था और घर में ही दुकान भी चलाता था। शनिवार की रात उसने पहले अपने तीनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद कमरे के अंदर ही आत्महत्या कर ली।

सीता सोरेन की जल्द होगी JMM में वापसी! दो साल बाद पैतृक गांव नेमरा आने के बाद मिला बड़ा संकेत

अभी रमजान का महीना चल रहा है। इस दौरान रोजेदार सुबह में सेहरी के लिए उठते हैं। रविवार की सुबह जब सनाउल अंसारी नहीं उठे तो लोग उन्हें जगाने गए। इस दौरान लोगों को घटना की जानकारी हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजा रखने के कारण रात 10 बजे तक गांव में काफी चहल-पहल थी, उसके कुछ घंटे बाद ही यह घटना घटी। इधर पुलिस अधिकारी का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना के पीछे क्या कारण है। ऐसी क्या परिस्थितियां पैदा हुईं कि सनाउल अंसारी ने बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

एआर रहमान की तबीयत बिगड़ी , सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now