दुमका में पिता ने बेटी की हत्या कर कुएं में किया दफन, बीच बचाव करने आए चचेरे भाई को भी मार डाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 12, 2026

दुमका में पिता ने बेटी की हत्या कर कुएं में किया दफन, बीच बचाव करने आए चचेरे भाई की भी कर दी हत्या

डेस्कः दुमका में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी पुड़की कुमारी को बुरी तरह पीटा और फिर उसे कुएं में डाल दिया। इस झगड़े को शांत करवानए आए चचेरे भाई सरजू मंडल को भी सनकी शख्स ने मार डाला।घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता मनोज मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मामूली विवाद और फिर खूनी तांडव
मिली जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक घटना बीते शनिवार की देर शाम की है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी हड़ुआ मंडल का शनिवार शाम को अपने परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते यह मामूली सी बहस एक बड़े झगड़े में बदल गई। गुस्से में अपना आपा खो चुके हड़ुआ मंडल ने अपनी 15 वर्षीय बेटी पुड़की कुमारी पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। आरोपी अपनी बेटी को तब तक बेरहमी से पीटता रहा, जब तक कि उसकी सांसें नहीं थम गईं। पिता के इस हिंसक रूप के आगे बेबस बच्ची ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग को भी नहीं बख्शा
घर से आ रही चीख-पुकार और हंगामा सुनकर आरोपी के चचेरे भाई (मृतका के चचेरे चाचा) 60 वर्षीय सरजू मंडल तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव करने और आरोपी को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन खून सवार हो चुके हड़ुआ मंडल पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उसने सरजू मंडल पर भी ईंट से जोरदार वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह लहूलुहान होकर वही गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुटे और आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल सरजू मंडल को इलाज के लिए देवघर ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक बताया। आखिरकार, जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए रविवार को इलाज के दौरान सरजू मंडल ने भी दम तोड़ दिया।

See also  दुमका में डबल मर्डर से सनसनी,घर के अंदर मिला दंपत्ति का शव, मनसा पूजा मनाने बाहर गया था परिवार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now