पटना में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मसौढ़ी अंचल से राजस्व कर्मचारी एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 23, 2025

पटनाः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने पटना के मसौढ़ी अंचल से राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने मंगलवार को नदौल पंचायत के राजस्व कर्मचारी राजा कुमार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। राजस्व कर्मचारी पर आरोप है कि वो जमीन परिमार्जन के एवज में परिवादी से रिश्वत ले रहे थे।

बिहार में घूसखोर सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
निगरानी ब्यूरो के जाल में फंसा कर्मचारी
इस पूरे मामले की शुरुआत जहानाबाद निवासी रविश कुमार की शिकायत से हुई। उन्होंने निगरानी ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्व कर्मचारी काम के बदले घूस मांग रहा है। ब्यूरो द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया और जब रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सही पाया गया, तो पुलिस उपाधीक्षक मो० वसिम फिरोज के नेतृत्व में एक विशेष धावादल (ट्रैप टीम) का गठन किया गया।

See also  बांकीपुर उपचुनाव में नामांकन का अंतिम दिन, BJP के नीरज सिन्हा और JSP प्रत्याशी प्रशांत किशोर भरेंगे पर्चा

रांची के होटवार जेल में कैदियों की डांस पार्टी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब
अंचल कार्यालय में रंगे हाथों गिरफ्तारी
योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने मसौढ़ी अंचल कार्यालय में दबिश दी। राजस्व कर्मचारी राजा कुमार जैसे ही परिवादी से रिश्वत के 1,00,000 (एक लाख) रुपये ले रहा था, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

बिहार में कोहरे की वजह से हादसाः आरा-सासाराम पैसेंजर ट्रेन रोटावेटर से टकराई
कानूनी प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त राजा कुमार से गहन पूछताछ की जा रही है। निगरानी विभाग ने इस मामले में निगरानी थाना कांड सं०-118/25 दर्ज किया है। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को पटना स्थित माननीय विशेष न्यायालय (निगरानी) में पेश किया जाएगा। ब्यूरो की टीम मामले में आगे के अनुसंधान में जुटी है।

See also  रेल ट्रैक पर रखा मिला गैस सिलेंडर, फिर से ट्रेन दुर्घटना करवाने की साजिश नाकाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now