बिहार के नालंदा में दिल दहलाने वाली घटना, बच्चों के विवाद में चाचा-चाची ने भतीजे की आंखें फोड़ी

बिहार के नालंदा में दिल दहलाने वाली घटना, बच्चों के विवाद में चाचा-चाची ने भतीजे की आंखें फोड़ी

डेस्कः बिहार के नालंदा जिले में एक दिल दहलाने और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। हरनौत थाना क्षेत्र के लोहरा स्थित मुसहरी टोला में श्रवण तांती के साल साल के बच्चे की आंखें फोड़ दी गई। डॉक्टर ने बच्चे की आंख की रोशनी नहीं लौटने तक की बातें कह दी है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना का कारण बच्चों के बीच विवाद में बड़ों को कूद पड़ना बताया गया। चाची, चाचा और चचेरी बहन को आरोपित किया गया है। पुलिस ने आरोपित मनोज तांती को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि सन्नी कुमार गांव में सरकारी विद्यालय में 8वीं का छात्र है। उसके पिता किसी होटल में कामगार हैं।

पटना के ज्वेलरी शॉप में 5 मिनट में 20 लाख के गहने की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
सन्नी दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि दस दिन पूर्व सन्नी घर के बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान सन्नी ने कंक्रीट का टुकड़ा फेंका जो चचेरे भाई साहिल की आंख में लगी। पंचायत बैठी और उपचार का खर्च देने पर बात बनी। लेकिन रंजिश समाप्त नहीं हुई।17 अप्रैल को सन्नी सो रहा था। अकेला सोते हुए पाकर इन लोगों ने सन्नी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों आंखें गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। स्वजन पुलिस को सूचना देकर जख्मी सन्नी को लेकर बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचे। लेकिन हालात गंभीर देख उसे पटना रेफर कर दिया।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच तेज कर दी और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से छह लोगों को आरोपित किया गया है।

See also  JDU का नेता साइबर ठगी पर पकड़ा गया, घर से ही चला रहा था पूरा नेटवर्क
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now