पटना के ज्वेलरी शॉप में 5 मिनट में 20 लाख के गहने की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2026

पटना के ज्वेलरी शॉप में 5 मिनट में 20 लाख के गहने की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

पटनाः राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित धनजी कॉलोनी में लूट की एक बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया। रविवार को श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वेलर्स में पांच की संख्या में आये अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल के दम पर करीब 20 लाख रुपये के गहने लूट लिये। घटना के दौरान डकैती का विरोध करने पर अपराधियों ने दुकान के मालिक धनंजय कुमार पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिहार का प्लंबर कर रहा था ‘गजवा ए हिंद’ की तैयारी, सोहेल के आतंकी होने की मां को नहीं थी खबर
पीड़ित दुकानदार के अनुसार, घटना के समय दुकान में तीन ग्राहक मौजूद थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पांच अपराधी पहुंचे, जो हेलमेट पहने हुए थे। दुकान में प्रवेश करते ही उन्होंने सभी को गन पॉइंट पर लेकर एक कोने में बंधक बना लिया। अपराधियों ने बेहद सुनियोजित तरीके से तिजोरी और काउंटर में रखे करीब 100 ग्राम सोने के जेवरात और 3 से 4 किलोग्राम चांदी के आभूषण समेट लिए। महज पांच में डकैती को अंजाम दिया।

See also  Land Scam: JMM नेता अंतु तिर्की, जमीन कारोबारी इरशाद अख्तर सहित चार आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

गिरिडीह में ज्वेलरी शॉप से 12 लाख के गहने की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

लूट की इस बड़ी वारदात के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पांच दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी को निशाने पर लेते हुए अपने सोशल मीडिया अकांउट पर इस वारदात के वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि पटना में सोने की बड़ी लूट! बिहार में बीजेपी के मुख्यमंत्री बनते ही अपराधियों की मौज! अब नए नवेले मुख्यमंत्री जुबान से ही अपराध खत्म कर देंगे या फिर अपराधियों को खोजने से पूर्व उनकी जाति ढूंढेंगे, तदनुसार प्रतिकूल और अनुकूल बयान जारी किया जाएगा।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now