कोयला चोरी के लिए बना दिया अवैध माइंस, 13 लोगों ने बना लिया है अपना गिरोह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 26, 2025

कोयला चोरी के लिए बना दिया अवैध माइंस, 13 लोगों ने बना लिया है अपना गिरोह

लातेहारः बालूमाथ थाना क्षेत्र में कोयला माफिया इतने निडर हो गये है कि उन्हे पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। वे कोयला की चोरी करने के लिए जमीन खोदकर अवैध माइंस ही बना ले रहे है। बालूमाथ में कोयला माफियाओं का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है।

रामगढ़ में कथित लव जिहाद को लेकर प्रदर्शन, चितरपुर में दुकानें बंद कराई गई, पुलिस कर रही है फ्लैग मार्च
दरअसल, बालूमाथ थाना क्षेत्र के हरैयाखांड और आसपास के इलाके में जमीन के नीचे कोयला है। इस कोयले का खनन करने में माफिया जुट गये हैं और वहां अवैध माइंस बना लिया है। माफिया आराम से कोयला चोरी की इसकी तस्करी कर रहे हैं। माफियाओं ने यह अवैध माइंस जेसीबी के जरिये मिट्टी को खोदकर और ट्रेंच बनाकर तैयार किया है। यहां से कोयला चोरी कर इसे ट्रैक्टर और हाइवा के जरिये ईट भट्टों सहित दूसरे स्थान पर भेजा जाता है। अबतक यहां से लाखों रुपये की कोयला चोरी की जा चुकी है।

See also  अवैध खनन के दौरान धनबाद में बड़ा हादसा, मलबे में दबने से तीन की मौत, कई के दबे होने की आशंका

रांची में कारोबारी के घर से 32 लाख रुपये की चोरी, न ताला टूटा और न दरवाजा फिर गायब हो गए कैश और गहनें
अमूमन इस इलाके में रात में कोयला चोरी कर इसे आसपास के इलाके में एकत्र किया जाता था। इसके बाद जेसीबी के जरिये बड़े वाहनों में कोयला को लोड कर इसे दूसरी जगहों पर भेजा जाता था। कोयला चोरी करने वाले जिस तरह संगठित रूप से काम कर रहे थे, उसके बाद से कई सवाल उठने लगे है। सवाल यह है कि इतने बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी हो रही है, लेकिन इसे संरक्षण देने वाले लोग कौन है, क्योंकि बिना संरक्षण के रातों रात माइंस बना देना और कोयला की तस्करी करना संभव नहीं है।

गैंगस्टर प्रिंस खान ने कारोबारी को दी धमकी, कहा-मैनेज नहीं करने पर अंजाम भुगतना होगा
कोयला चोरी और इसके अवैध परिवहन में जिन लोगों का नाम सामने आ रहा है। उसमें कुल 13 लोग शामिल है। इसमें संदीप यादव, मनोज यादव, सुरेंद्र उरांव, बलराम उरांव, अनिल उरांव, छोटू अंसारी, मंगल उरांव, राजू यादव, अजय यादव और कार्तिक उरांव के अलावा कई और व्यक्ति शामिल है।

See also  चतरा से बीजेपी सांसद कालीचरण सिंह को आया हार्ट अटैक, रिम्स में कराया गया भर्ती, रास्ते में ही खत्म हो गया था एंबुलेंस का तेल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now