- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

लोहरदगा जिला विकास समन्वय और अनुश्रवण समिति की बैठक में सांसद सुखदेव भगत ने पदाधिकारियों को दिशा निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 27, 2025

लोहरदगाः सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में शनिवार को जिला विकास समन्वय और अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक जिला परिषद् सभा कक्ष लोहरदगा में आयोजित हुई। बैठक में माननीय सांसद द्वारा गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई एवं लंबित मामलों के निपटारे के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न विभागों के कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा विभागवार की गई।

1 2

कारोबारी श्रवण जालान और नवीन पटवारी को ACB का नोटिस, विनय चौबे के मामले को लेकर सोमवार को बुलाया
मनरेगा की समीक्षा करते हुए सांसद ने निर्देश दिया कि सृजित किए गए मानव दिवस के आलोक में कार्य को गति दें। साथ ही श्रमिकों का भुगतान ससमय हो जाए। साथ ही सांसद ने कहा कि मिट्टी का टेस्ट करते हुए किसानों को उसके अनुरूप खेती करने के लिए प्रेरित करें। राष्ट्रीय आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान उन्होंने महिला स्वयं संगठन के दीदियां को नवाचार कार्यों के लिए प्रशिक्षण देकर कार्य करने को कहा।आपूर्ति विभाग के जिला आपूर्ति पदाधिकारी को धान क्रय में गति लाने का निर्देश दिया साथ ही किसानों के बीच सरकार द्वारा तय बाजार मूल्य से ज्यादा ₹24 .50 पैसा प्रति किलो बेचने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।साथ ही कहां की वह सुनिश्चित हो कि धान के वजन में किसी भी तरह का कटौती न हो और भुगतान ससमय हो।उन्होंने धान केंद्र का औचिक निरीक्षण का भी निर्देश दिया उन्होंने बताया कि किसान यदि चाहे तो अपना उपज का सारा धान बेच सकता है।
सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सरकारी ड्यूटी के दौरान यदि अनुपस्थित पाए जाते हैं तो उन पर उचित कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मरीजों को दिए जाने वाला खाना पौष्टिक एवं स्वच्छ परिवेश में बने। सांसद ने डायलिसिस मशीन को भी सुचारू रूप से संचालन का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी सहायता योजना के आवेदनों को त्वरित निपटाने का भी निर्देश दिया।

See also  स्वतंत्रता सेनानी गंधर्व भगत की 17वीं पुण्यतिथि, लोहरदगा में सांसद सुखदेव भगत के आवास पर हुई श्रद्धांजलि सभा

2 2
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने की निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के वेटिंग लिस्ट को उन्होंने पारदर्शिता से सत्यापित करने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि अधूरे बनाए गए आवास के लाभुकों को जल्द से जल्द से पूर्ण करने के लिए प्रेरित करें। कृषि विभाग के समीक्षा के दौरान उन्होंने बीज वितरण, टपक सिंचाई , सोलर मोटर पंप के संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।पंचायती राज विभाग से उन्होंने कहा कि पंचायत को प्राप्त होने वाले 15वें वित्त की राशि का वह विकास कार्यों में ही सदुपयोग करें। नगर परिषद के पदाधिकारी को उन्होंने निदेश दिया कि नगर क्षेत्र में नियमित रूप से फ़ोगिंग हो। साथ ही ठंड में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था हो। उन्होंने नगर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। जगह-जगह जरूरत के अनुरूप बिजली के रोशनी की भी व्यवस्था करने का उन्होंने निर्देश दिया। पशुपालन विभाग को उन्होंने वैसे लोगों को प्राथमिकता के साथ गाय वितरण का उद्देश्य दिया जिनके पास पहले से गाय शेड हो।

See also  हिमाचल प्रदेश में पार्टी संगठन सृजन अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ सांसद सुखदेव भगत की राय शुमारी, कहा-सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा जिलाध्यक्ष की कमान

3 2
मत्स्य विभाग से सांसद ने केज मछली पालन के लिए लोगों को जानकारी देकर प्रेरित करने को कहा।समाज कल्याण विभाग को सांसद ने आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी लेते हुए इसे और भी अच्छे तरीके से संचालित करने का निदेश दिया। शिक्षा विभाग को उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जरूरतमंदों को प्राथमिकता के साथ बालिकाओं का नामांकन कराए।कल्याण विभाग को उन्होंने ससमय छात्रवृत्ति के मामले को निष्पादन करने को कहा इसके अलावा उन्होंने कब्रिस्तान, सरना एवं मसना घेराबंदी के कार्यों की भी समीक्षा की।बिजली विभाग को उन्होंने निदेश दिया कि गलत बिजली बिल के मामले को अभिलंब सुलझाएं ।राजस्व विभाग को उन्होंने दाखिल खारिज के मामले को ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया।बैठक में उपायुक्त डॉ0 ताराचंद ने कुडू के कृषक पाठशाला के बारे में जानकारी दी कि यहां के कोल्ड स्टोरेज का प्रयोग किसानों द्वारा किया जा सकता है। साथ ही उपायुक्त ने बताया कि किसान अपनी फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवश्यक रूप से 31 दिसंबर तक कर ले।

See also  गिरिडीह पहुंचकर बोले रघुवर दास, सद्भाव को ठेका सिर्फ हिंदू समाज के पास नहीं, धोडथंबा में हुई हिंसा की न्यायिक जांच हो

4 1
इसके अलावा भी विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर सांसद महोदय द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया।बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उपविकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now