सांसद सुखदेव भगत ने BLO के माध्यम से भरा गणना प्रपत्र, सभी पात्र मतदाताओं से SIR अभियान में सहयोग की अपील, सांसद ने कहा- शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2026

सांसद सुखदेव भगत ने BLO के माध्यम से भरा गणना प्रपत्र, सभी पात्र मतदाताओं से SIR अभियान में सहयोग की अपील, सांसद ने कहा- शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव

लोहरदगा : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने बीएलओ के माध्यम से अपना गणना प्रपत्र भरकर मतदाता सूची के शुद्धीकरण अभियान में सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से समय पर गणना प्रपत्र भरने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि जिले में एसआईआर अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह, सत्यापन और डिजिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अभियान में सहयोग करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। जिला प्रशासन ने कहा कि जनसहभागिता से ही मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा।

WhatsApp Image 2026 07 08 at 8.09.29 PM

हर पात्र मतदाता का नाम सूची में होना जरूरी : सुखदेव भगत
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना और त्रुटियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

See also  आदिवासी भाषाओं को डिजिटल दुनिया में सम्मानजनक स्थान दिलाना हमारी जिम्मेदारी, DSPMU के कार्यक्रम में बोले सांसद सुखदेव भगत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now