‘मैं सीएम था, कारगिल में हारने लगे तो क्लिंटन के पास…’, फारुक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को दिखाई औकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2025

farooq-abdulla-on-pakistan

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद के भारत का पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा चरम पर है। सरकार ने पाकिस्तान पर इस कायराना हमले को लेकर कार्यवाई शुरू कर दी। इससे पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। इस बीच जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप दुश्मन बनना चाहते हैं, तो हम भी तैयार हैं।

फारुक अब्दुल्ला ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने हमेशा कहा है कि आतंकवाद हमें स्वीकार्य नहीं है। आतंकवाद आपको और हमें दोनों को खत्म कर रहा है। इसलिए, उन्हें (पाकिस्तान को) यह समझने का समय आ गया है। उन्होने कहा कि पाकिस्तान ने मुंबई और पठानकोट और कारगिल जैसे कई हमले किए। उन्होंने कहा ये उनका काम नहीं है लेकिन हर बार साबित हुआ।

पाकिस्तान के मंत्री ने रात 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर किया दावाः भारत अगले 24 से 36 घंटे कर सकता है हमला

See also  लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार पर आरोप तय, अब चलेगा मुकदमा, कोर्ट ने 52 आरोपी को बरी किया

नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘मुंबई हमला उनका काम नहीं था, लेकिन यह उनके द्वारा किया गया साबित हुआ। पठानकोट हमला उन्होंने किया था। उरी हमला उन्होंने किया था। कारगिल में, उन्होंने एक युद्ध शुरू किया। मैं सीएम था. उन्होंने कहा कि वे इसके पीछे नहीं थे। लेकिन जब वे हारने लगे, तो वे राष्ट्रपति क्लिंटन के पास पहुंचे गए’।

उन्होंने आगे कहा, ‘कारगिल उन्होंने शुरू किया और जब हारने लगे तो उड़ गए। क्लिंटन के पास पहुंचे गए और कहा कि हमे दो हफ्ते दिजिए कि हम अपना सामान निकाले। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने युद्ध को भड़काया था। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘यह समय है। अगर आप दोस्त बने रहना चाहते हैं, तो यह काम नहीं करेगा, आपको इसे खत्म करना होगा। अगर आप दुश्मन बनना चाहते हैं, तो आप तैयार हैं और हम भी तैयार हैं।’

See also  कौन हैं IPS हरचरण सिंह भुल्लर? CBI को उनके घर से मिले 5 करोड़ कैश और मर्सिडीज-ऑडी कारें

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को घात लगा पर्यटकों पर कायराना हमला किया था। इस हमले में 26 लोगों मारे गए थे। इस हमले के बाद से देश के लोगों में आक्रोश है। वहीं, केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता, अटारी बॉर्डर औऱ वीजा संबंधित कई सेवाओं पर रोक लगा दी है। वहीं, भारत आतंकी हमले में शामिल और इसके पीछे के सभी दषियों को कड़ा सबक सिखाने की तैयारी में है।

IAS संजीव हंस पर ED ने लगाया एक आरोप, पक्ष में फैसला दिलवाने के लिए ली थी एक करोड़ घूस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now