ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर कोर्ट के मुंशी की मौत, बदमाशों को पकड़ने के दौरान हादसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2025

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

बिहार में समस्तीपुर शहर स्थित भोला टॉकीज गुमटी के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे जयनगर-पटना इंटरसिटी में डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने में ट्रेन से गिरकर कोर्ट के मुंशी की मौत हो गई। वह मुजफ्फरपुर जिले के सकरा वाजिद दुबे टोला निवासी राजेंद्र ठाकुर के पुत्र पप्पू कुमार ठाकुर थे।

पप्पू के बड़े भाई पलटन ठाकुर ने बताया कि वह समस्तीपुर कोर्ट में चार साल से काम करते थे। अक्सर छुट्टी में भाई गांव आ जाते थे। चचेरे भाई अरुण ठाकुर ने बताया कि पप्पू के पास डेढ़ लाख रुपये थे। सूचना पर पप्पू के परिजन और गांव के सरपंच कुंदन तिवारी समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। शव को देखकर पत्नी बदहवास हो गई।

दिल्ली के लाल किले से सोने से बना एक करोड़ का कलश चोरी; हीरा-पन्ना व माणिक्य से सजा था

सरपंच ने बताया कि पप्पू समस्तीपुर से गांव आ रहा था। ट्रेन खुलते ही बदमाशों ने उसका मोबाइल और पैसा छीन लिया। चलती ट्रेन से भोला टॉकीज गुमटी के बदमाश उतरने का प्रयास कर रहे थे, पप्पू उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहा था। बदमाशों ने पप्पू को धक्का देकर ट्रेन से नीचे गिरा दिया।

See also  रायपुर के मॉल में तोड़फोड़, प्रदर्शनकारियों ने क्रिसमस डेकोरेशन को पहुंचाया नुकसान, झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने साधा निशाना

युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लाया गया, जहां परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया है। इधर, रेल पुलिस ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। छानबीन की जा रही है।

पप्पू समस्तीपुर शहर स्थित आदर्शनगर मोहल्ले में करीब 8 साल से किराये के मकान में पत्नी रूपम कुमारी के साथ रहता था। पत्नी वहीं पर निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। उसे एक बेटा प्रियांशु कुमार और बेटी शांभवी ठाकुर हैं। बेटा नौवीं में पढ़ता है, जबकि बेटी आठवीं की छात्रा है।

नीतीश कटारा हत्याकांड में 25 साल की सजा काट रहे विकास यादव ने की शादी, 26 साल छोटी है दुल्हन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now