रांचीः अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फरार चल रहे साहेब अंसारी का शव बरामद हुआ है। 24 जनवरी को साहेब अंसारी ने अपनी ही पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी थी और उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।
पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद मेयर पद के लिए पेश की दावेदारी, BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को लिखी चिट्ठी
मणिटोला में ही की आत्महत्या, पुलिस को थी तलाश
अपनी ही पत्नी के हत्यारे साहेब अंसारी को रांची की डोरंडा पुलिस 24 जनवरी से तलाश रही थी, लेकिन वह पुलिस को नहीं मिला, अब साहेब की लाश डोरंडा के मणिटोला से ही मिली है। बुधवार की सुबह साहेब अंसारी का शव उसके घर के पास स्थित एक कमरे से बरामद किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही हटिया डीएसपी पीके मिश्रा सहित डोरंडा थाना की टीम भी मौके पर पहुंची।
निलंबित IAS विनय चौबे केस: एसीबी करेगी CA उपेंद्र शर्मा से पूछताछ, आय से अधिक संपत्ति पर लेगी जानकारी
24 जनवरी को गोली मार कर पत्नी की कर दी थी हत्या
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मणिटोला की रहने वाली तरन्नुम उर्फ रानी नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रानी की हत्या उसके ही पति साहेब अंसारी के द्वारा की गई थी। जांच के बाद यह बात सामने आई थी कि तीन बच्चों का पिता साहेब अंसारी का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसका विरोध उसकी पत्नी किया करती थी। विरोध की वजह से ही दोनों में 24 जनवरी को झगड़ा हुआ जिसके बाद साहेब ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
चतरा में CCL कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
बच्चों ने बताई थी पुलिस को पूरी सच्चाई
साहेब ने अपनी पत्नी की हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए अवैध पिस्तौल को उसके हाथ की उंगली से फंसा कर रख दिया था ताकि पुलिस की जांच प्रभावित हो। हालांकि साहेब को अपनी ही पत्नी को गोली मारते हुए उसके बच्चों ने देख लिया था और पूरी सच्चाई पुलिस के सामने रख दी थी उसके बाद से ही वो फरार चल रहा था।



