- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार सरकार में मंत्री रही बीमा भारती के घर भीषण चोरी,CCTV का DVR भी चोर ले गया अपने साथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2025

पूर्णियाः बिहार सरकार में मंत्री रही और RJD की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के घर पर भीषण चोरी हो गई है। बीमा भारती के भवानीपुर स्थित आवास को निशाना बनाकर चोरो ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

पटना पुलिस के सिपाही ने किया पत्नी का कत्ल, महाकुंभ में स्नान कर लौटे थे दोनों
बीमा भारती के घर चोरी उस समय हुई जब उनके घर में कोई नहीं था। चोरों ने चार कमरों के ताले तोड़कर जेवरात, अष्टधातू की मूर्तियों के साथ कंबल और कपड़े की भी चोरी की है। इतना ही नहीं, चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ लेकर चले गए, ताकि उनकी पहचान करने में पुलिस को परेशानी हो।

NDimg732c5cb26f884af1948f1ae150af9d824 1

बोकारो DC के आवास पर चोरी, आरोपी नौकरानी से पूछताछ, तालाब में की गई आभूषण की तलाश
जिस वक्त बीमा भारती के भवानीपुर स्थित आवास पर चोरी हुई उस वक्ता वो अपने भिट्ठा आवास पर अपने परिवार के लोगों के साथ थी। उनके भवानीपुर स्थित आवास की देखरेख गुड़िया मंडल और रामचंद्र मंडल करते है। लेकिन कुछ दिनों पहले ही गुड़िया मंडल अपने मायके चली गई थी और रामचंद्र मंडल रात करीब साढ़े दस बजे अपनी मां का इलाज कराने के लिए अपने घर चला गया था। सुबह जब रामचंद्र मंडल वापस लौटा तो उसने घर के दरवाजें को अंदर से बंद पाया। दरवाजा फांदकर अंदर जाने पर उसने देखा कि चारों कमरें के ताले टूटे हुए है। इसके बाद फौरन उसने बीमा भारती और गुड़िया मंडल को इसकी जानकारी दी और फिर भवानीपुर पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही धमदाहा अंचल पुलिस निरीक्षक कौशल कुमार, भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अवर निरीक्षक संजीव रंजन लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अपराधियों की सुराग जुटाने के लिए जिला मुख्यालय से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया है।

See also  बीपीएससी शिक्षिका पत्नी ने दो युवकों को बुला पति को खूब पिटवाया, थाने पहुंची शिकायत

NDimg5d274c629074438f866ec413b6035d2b7

पहली JPSC टॉपर शालिनी विजय मां और भाई के साथ केरल में मृत मिली, GST एडिशनल कमिश्नर भाई के घर मिली लाश
इससे पहले, 21 जनवरी 2018 को भी उनके भवानीपुर स्थित आवास में बड़ी चोरी हुई थी। उस समय बीमा भारती बिहार सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री थीं। चोरों ने उनके लाइसेंसी पिस्टल सहित 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए थे। सात साल बीतने के बाद भी पुलिस उस चोरी का पूरी तरह उद्भेदन नहीं कर सकी है, और उनका लाइसेंसी पिस्टल भी अब तक बरामद नहीं हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now