गुमलाः शनिवार शाम को गुमला पॉलिटेक्निक के समीप खटवा नदी के पास चल रहे पलमा-गुमला फोरलेन सड़क निर्माण स्थल पर गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के तुरंत बाद राहुल सिंह गैंग ने सोशल मीडिया पर इस गोलीबारी की पूरी जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सामने आए संदेश में उसने खुले तौर पर इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।


निर्माण कंपनियों को दी अंतिम चेतावनी
खुद को इस घटना का जिम्मेदार बताते हुए आज़ाद सरकार ने निर्माण कार्य से जुड़े लोगों और प्रबंधन को एक कड़ी और अंतिम चेतावनी दी है। उसने चेतावनी देते हुए कहा है कि वे स्थिति को समझें, मामले को मैनेज करें और काम करें। साथ ही यह भी धमकी दी गई है कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो इसका परिणाम ऐसा होगा जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।







