डेस्कः रविवार की रात बिहार के बेतिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा लौरिया बेतिया मुख्य मार्ग NH-227 पर बिशुनपुरवा गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बारातियों को रौंद दिया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई, जबकि दर्जनभर लोग घायल बताए जाते है।
पलामू में नशे में धूत कार सवार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल
बेतिया में कार ने बारातियों को रौंदा : स्थानीय लोगों ने बताया कि ”नरकटियागंज के धूमनगर से लौरिया के बिशुनपुरवा बारात आई थी। सभी बाराती सड़क किनारे खड़े थे और बारात लड़की के घर पर ले जाने की तैयारी कर रहें थे।इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित हो गई और लोगों को कुचल दिया।”
लालू परिवार में बवाल का यूपी कनेक्शन, पूर्व सांसद के दामाद को माना जा रहा विवाद का कारण
अचानक कार अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसी : स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि मौके पर चीख–पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भीड़ में जा घुसी और देखते ही देखते खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
नीतीश कुमार आज देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, 20 को लेंगे शपथ, कैबिनेट में JDU-BJP के होंगे 15-15 मंत्री
हादसे में 5 की मौत, कई लोगों की मौत : हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई है। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि कई लोग घायल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। वहीं कार चालक भागने में सफल रहा। इसके बाद गुस्साएं लोगों ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
कांग्रेस का दावा: बिहार में 50-55 लाख वोटर ट्रेन से लाए, एक पर 5 हजार खर्च
घायलों का जीएमसीएच में इलाज जारी : घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच राहत-बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया। जहां कई लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
लौरिया CHC में हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप : इस बीच, घायलों को जब लौरिया सीएचसी लाया गया तो घायलों के परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। सीएचसी में लोगों संख्या देख डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी छिप गए, परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।
जमशेदपुर के अपराधियों ने गैंगस्टर फहीम से जेल में किया संपर्क, बनाया गैंग्स ऑफ वासेपुर नाम का गैंग
हादसे में मृतकों के नाम : इधर घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद घटनास्थल से कार चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है. स्थानीय पुलिस ने बताया कि ”कार हादसे में मृतकों में दिनेश कुशवाहा (40 वर्ष), राजेश महतो (35 वर्ष) और दिनेश कुशवाहा (35 वर्ष) के नाम सामने आए हैं, जबकि बाकी मृतकों की पहचान के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।”
रोते-रोते रोहिणी का गला बैठा; बोलीं- लालू, राबड़ी, बहनें साथ; तेजस्वी से झगड़े में सब रो रहे थे
हादसे में घायलों के नाम : घायलों में विकास कुमार, राजेश सहनी, अखिलेश कुमार पड़ित, रवि रंजन कुमार, राजेश कुमार, सुनील शाह, पूनम देवी, मुन्ना कुमार, रिशु कुमार समेत कई अन्य शामिल हैं। घायलों में कुछ नरकटियागंज के धूम नगर के तो कुछ लौरिया के निवासी बताए जा रहे है।





