गुमला में ऑटो और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर, हादसे में मासूम समेत तीन की मौत, कई घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2025

गुमला में ऑटो और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर, हादसे में मासूम समेत तीन की मौत, कई घायल

गुमला : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआडांड़-जैरागी मुख्य पथ पर मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दो बुजुर्ग और एक ढाई वर्षीय मासूम शामिल है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना अंबरा टोली बगीचा के पास उस वक्त घटी जब जैरागी बाजार से लौट रहा एक ऑटो विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से सीधी भिड़ंत का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया। उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गया-कोडरमा रेललाइन पर भूस्खलन, बिहार आने-जाने वाली कई ट्रेनें लेट
मौके पर ही चिरोडीह निवासी हुंदरू नगेसिया (65 वर्ष) और लातेहार जिले के महुआडांड़ महुवाटोली निवासी बीतू तुरी (55 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं ढाई वर्षीय मासूम अनीश बाड़ा, पिता पितरूस बाड़ा, ग्राम चीरो टोली को गंभीर हालत में इलाज के लिए गुमला ले जाया जा रहा था, लेकिन रायडीह के पास उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। सीएचसी रायडीह पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द होने पर फूटा गुस्सा

लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, रीना कुमारी के खिलाफ प्रस्ताव पर 24 सितंबर को चर्चा और मतदान
घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी थाना के एसआई आनंदी साहु, एएसआई अंकित राज और एएसआई सुनील बाउरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। दुर्घटना में बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी लाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अलबेल केरकेट्टा ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। मासूम के सिर पर गंभीर चोटें थीं, जिसके कारण उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना पाकर उदनी पंचायत के मुखिया डेविड मिंज डुमरी अस्पताल पहुंचे और घायलों एवं मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है

See also  तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई थी फरार, पति के मोबाइल पर आए एक मैसेज से हो गया खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now