रांचीः लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद सुखदेव भगत की कांग्रेस के दोनों बड़े नेताओं से ये पहली मुलाकात की। सुखदेव भगत ने छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया।
झारखंड में आदिवासी के बड़े नेता माने जाने वाले सुखदेव भगत को आदिवासी बहुत छत्तीसढ़ का प्रभारी बनाना कांग्रेस की बड़ी रणनीति मानी जा रही हैै। अगले विधानसभा में कांग्रेस सुखदेव भगत के राजनीतिक अनुभव और छवि का छत्तीसगढ़ में फायदा उठाना चाह रही है। सुखदेव भगत झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके है, इसलिए संगठन संचालन का उन्हें बेहतर अनुभव है। 2024 में लोकसभा चुनाव में सुखदेव भगत ने लोहरदगा सीट पर बड़ी जीत हासिल की थी। अब उन्हें छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने की जवाबदेही दी गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से संगठन को लेकर भी चर्चा हुई।


सुखदेव भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत, मजबूत संगठन और जनता के भरोसे के साथ पार्टी को छत्तीसगढ़ में मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और समाज के हर वर्ग के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए पार्टी पूरी निष्ठा से काम करेगी।सामूहिक नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत के जरिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता में वापसी का रास्ता तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। सुखदेव भगत ने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए केवल संगठन का काम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सेवा करने का अवसर भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से कांग्रेस को राज्य में और मजबूत किया जाएगा।





