हिंडाल्को के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने बीके झा को किया सम्मानित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 25, 2025

हिंडाल्को के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने बीके झा को किया सम्मानित

रांची : आदित्य बिड़ला ग्रुप द्वारा संचालित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के खनन एवं खनिज निगम के अध्यक्ष बीके झा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पण और अद्वितीय कार्यशैली के लिए अकंप्लिश लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। बीके झा को यह प्रतिष्ठित सम्मान मुंबई में आयोजित समारोह के दौरान हिंडाल्को के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने स्वयं प्रदान किया। इस पुरस्कार को पाकर बीके झा और उनकी टीम में उत्साह का माहौल है। समारोह के दौरान चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि बीके झा ने न केवल हिंडाल्को कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, बल्कि कंपनी की कार्य संस्कृति और उत्पादन क्षमता को भी अभूतपूर्व गति दी है। उन्होंने कहा कि बीके झा की दूरदर्शिता, कठोर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने हिंडाल्को को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है। चेयरमैन ने यह भी कहा कि कंपनी के विभिन्न परियोजनाओं में बीके झा के नेतृत्व ने टीम को प्रेरित किया है और बेहतर परिणाम सामने आए हैं। बीके झा की वजह से हिंडाल्को कंपनी की माइंस डिवीजन ने अनेक उपलब्धियां दर्ज की है, जो भविष्य के लिए भी मिसाल बनेंगी।

See also  धमेंद्र गोस्वामी बने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के मीडिया सलाहकार, सूचना एंव जनसंपर्क विभाग ने जारी की अधिसूचना

WhatsApp Image 2025 11 25 at 15.49.28 824e9e7a

यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास का परिणाम : बीके झा
अकंप्लिश लीडर अवार्ड प्राप्त करने के बाद हिंडाल्को के खनन एवं खनिज निगम के अध्यक्ष अध्यक्ष बीके झा ने विनम्र भाव से कहा कि यह पुरस्कार केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनकी पूरी टीम के निरंतर प्रयास और मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हिंडाल्को कंपनी की सफलता एक सामूहिक सोच की देन है और यह सम्मान पूरे विभाग और सभी कर्मियों का है।

लोहरदगा–गुमला क्षेत्र में उत्साह की लहर
उद्योग जगत में इस अवॉर्ड को बीके झा की पेशेवर दक्षता और सुशासन की मिसाल बताया जा रहा है। हिंडाल्को कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हिंडाल्को ने कई महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किए हैं। वहीं दूसरी ओर बीके झा को टॉप लीडर चुने जाने पर लोहरदगा- गुमला तथा आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। माइनिंग एंड मिनरल्स के हेड के रूप में उनकी नियुक्ति और उपलब्धि पर ट्रांसपोर्ट यूनियनों, मजदूर संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। लोहरदगा–गुमला-पलामू ट्रक ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष तथा ऑल बॉक्साइट माइंस मजदूर यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि बीके झा ने अपने कुशल नेतृत्व और अनुभव से इस क्षेत्र में बॉक्साइट खनन सहित कई अतुलनीय कार्य किए हैं। कंपनी में लगातार प्रमोशन पाना उनके कार्य और प्रबंधन क्षमता का परिणाम है।

See also  JDU महानगर अध्यक्ष से मांगी गई रंगदारी, हर महीने एक लाख रुपये देने की डिमांड

एसोसिएशन ने लिया सम्मानित करने निर्णय
बीके झा की इस उपलब्धि से उत्साहित लोहरदगा-गुमला-पलामू ट्रक ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन, ऑल बॉक्साइट माइंस मजदूर यूनियन और झारखंड पठारी चंदवा ट्रक ओनर एसोसिएशन की संचालन समिति ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है कि जल्द ही रांची स्थित हिंडाल्को कंपनी कार्यालय में बीके झा को विशेष सम्मान समारोह कर सम्मानित किया जाएगा। इन एसोसिएशन के नेताओं का कहना है कि बीके झा जैसे नेतृत्वकर्ता क्षेत्र की प्रगति और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका सम्मान स्थानीय युवाओं और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा।

सामूहिक बधाई और समर्थन की झड़ी
हिंडाल्को के खनन एवं खनिज निगम के अध्यक्ष अध्यक्ष बीके झा के सम्मानित होने पर झारखंड पठारी चंदवा ट्रक ओनर एसोसिएशन और लोहरदगा-गुमला ट्रांसपोर्ट समुदाय के सदस्यों ने खुशी जाहिर की।इस मौके पर इस्लाम अंसारी, विजय जायसवाल, शाहिद अहमद बेलू, अनवर अंसारी, इरशाद अहमद, काजू कुरैशी, पंकज सिंह, गोलू राज, राणा प्रताप सिंह, खुर्शीद आलम, सरवर आलम, साजिद खान, बरकत अंसारी, जफर इकबाल, तनवीर अंसारी, गोल्डन कुरैशी, संजू कुमार, विष्णु गुप्ता, अमजद आलम, आजाद आलम, अबू सुफियान, तैयब अंसारी, बीनू राम, मिस्टर सचिन उर्फ डाबर, कलीम अंसारी, जावेद अंसारी, रिजवान अंसारी सहित कई अन्य लोगों ने भी बधाई दी। सभी सदस्यों ने कहा कि बीके झा की यह उपलब्धि न केवल कंपनी के लिए गौरवपूर्ण है, बल्कि लोहरदगा और झारखंड की पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करती है।

See also  सरकारी अस्पताल में दलालों का 'तांडव' , सांसद सुखदेव भगत ने निजी अस्पतालों में मरीज भर्ती कराने पर लगाई फटकार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now