अनंत सिंह की आर्टिस्ट ने की मिमिक्री, मुस्कुराते रहे बाहुबली, वीडियो हुआ वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 28, 2026

अनंत सिंह की आर्टिस्ट ने की मिमिक्री, मुस्कुराते रहे बाहुबली, वीडियो हुआ वायरल

पटनाः मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी वो अपनी बेबाक बातों के लिए तो कभी अपने निराले अंदाज के लिए सुर्खियां बन जाते हैं। इस बार अनंत सिंह एक खास बात को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल एक कलाकार ने बाहुबली विधायक के सामने उनकी मिमिक्री की है और वहां खूब तालियां बजी हैं। खुद अनंत सिंह इस आर्टिस्ट की मिमिक्री देखकर मुस्कुराते नजर आए हैं।

अनंत सिंह के सामने उन्हीं की मिमिक्री का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि अनंत सिंह औऱ उनके समर्थक एक जगह बैठे हैं। अनंत सिंह के ठीक बगल में एक कलाकार बैठा है। इस दौरान इस कलाकार से एक शख्स सवाल कर रहा है और वो कलाकार बिल्कुल अनंत सिंह की आवाज और उनके अंदाज में इन सवालों के जवाब दे रहा है। कलाकार की मिमिक्री सुन वहां मौजूद लोग कभी उसकी तारीफ कर रहे हैं तो कभी तालियां भी बजा रहे हैं। खुद अनंत सिंह भी अपने सामने इस कलाकार से अपनी मिमिक्री सुनकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और उनके समर्थक जमकर तालियां बजा रहे हैं।

See also  झारखंड का मोस्ट वांटेड नक्सली 20 लाख का इनामी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार,154 खूनी वारदातों का मास्टरमाइंड AK-56 के साथ दबोचा गया

 

अनंत सिंह कभी अपनी बातों को लेकर तो कभी अपने शौक को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अनंत सिंह को जानवरों से लगाव है और कई बार वो अपने जानवरों के साथ नजर आते हैं। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था उसमें अनंत सिंह अपने घोड़े के साथ नजर आए थे। अनंत सिंह के घर जब एक बार बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी गए थे तब उस समय विधायक ने मंत्री को अपनी गाय दिखाई थी। इसका वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था।

बता दें कि कुछ ही दिनों पहले बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक निर्वाचन सीट को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नीरज कुमार और पार्टी के मोकामा विधायक अनंत सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया था। उस वक्त अनंत सिंह अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में थे। अनंत सिंह ने आरोप लगाया था कि नीरज कुमार ने साजिश के तहत उनके घर में एके-47 राइफल रखवाकर उन्हें जेल भिजवाया था। उन्होंने आरोपों की पुष्टि के लिए नार्को टेस्ट कराने की मांग भी की थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now