हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को असम में उड़ने की नहीं मिली अनुमति, फोन के माध्यम से सभा को किया संबोधित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 6, 2026

हेमंत सोरेन के हेलीकाप्टर को असम में उड़ने की नहीं मिली अनुमति, फोन के माध्यम से सभा को किया संबोधित

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम विधानसभा चुनाव में तूफानी कार्यक्रम कर रहे है। सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दो चुनावी सभा को संबोधित करना था लेकिन उनके हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद हेमंत सोरेन ने मोबाइल फोन के माध्यम से सभा को संबोधित किया।

कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टर को नहीं मिली अनुमति, असम में फोन पर किया सभा को संबोधित, हेमंत ने कहा-जनसमर्थन बदलाव की आहट
रविवार को ऐसे ही कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी। तीन में से दो सभा को वो संबोधित नहीं कर पाई। इसके बाद कल्पना सोरेन ने इसे सरकार की एक साजिश करार दिया। अब सोमवार को हेमंत सोरेन को सभा में जाने के लिए हेलीकॉप्टर उड़ाने की अनुमति नहीं दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे को देखते हुए सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को अनुमति नहीं मिली।

See also  असम के चुनावी रण में हेमंत सोरेन के बाद कल्पना सोरेन की एंट्री, बुधवार से करेंगी JMM उम्मीदवार के लिए प्रचार

 

दिल्ली विधानसभा का बैरिकेट तोड़ घुसी कार, सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला
हेमंत सोरेन ने एक सभा को मंत्री चमरा लिंडा और दूसरी सभा को मंत्री हफीजुल हसन के मोबाइल के माध्यम से संबोधित किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि असम की वीर और क्रांतिकारी धरती पर लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की फिर कोशिशें की गई।कल कल्पना जी को सभा करने से रोका गया, आज मुझे असम के रोंगोनदी और चाबुआ विधानसभा के अपने भाई-बहनों से मिलने नहीं दिया गया। क्या सच में विरोधियों को लगता है कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर ऐसे षड्यंत्र से वे तीर-धनुष की ताकत को रोक पाएंगे?इतने वर्षों तक तो चाय बागान के मेरे लाखों शोषित, वंचित आदिवासी समाज के भाइयों बहनों को रोकने की नाकाम कोशिश की है, और कितना रोक पाओगे? इतिहास गवाह है, जब-जब आवाज़ दबाई गई है, वह और बुलंद होकर उभरी है। आगामी 9 अप्रैल के दिन तीर-धनुष पर बटन दबाकर मेरे ये लाखों भाई-बहन अपने संघर्ष का हिसाब लेकर रहेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now