Hemant Soren ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला, कहा- मजबूती से आगे बढ़ेगा JMM

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2025

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन बुधवार को पार्टी ऑफिस पहुंचे। मंगलवार को पार्टी का चौथा केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार वो पार्टी ऑफिस पहुंचे जहां जेएमएम के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

Gop8jomWgAAruw1

अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत सोरेन ने दिया जोरदार भाषण, आंदोलनकारियों को एक लाख की आर्थिक मदद मिलेगी, महिलाओं को दी जाएगीं बड़ी जिम्मेदारियां
जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष का पद्भार ग्रहण करने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि पार्टी ने जो नया दायित्व दिया है उसे कड़ी मेहनत के साथ निभाया जाएगा। मजबूती से आगे बढ़ेगा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा,पार्टी कैसे और मजबूत हो, इस पर हम आगे काम करेंगे…”हेमंत सोरेन ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के पार्टी जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे और सुप्रियो भट्टाचार्य के साथ बैठक पार्टी की मजबूती पर चर्चा की। इस दौरान अभिषेक कुमार पिंटू और सुनील श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

See also  तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बेटी होने का दावा, सुप्रीम कोर्ट पहुंच शशिकला पर जयललित को चांटा मारने का लगाया आरोप, मौत की जांच की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now