हेमंत सोरेन ने JMM के 12 जिलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, SIR को लेकर कहा- हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 22, 2026

हेमंत सोरेन ने JMM के 12 जिलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, SIR को लेकर कहा- हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं

रांचीः मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने लगातार दूसरे दिन अपने कांके रोड़ स्थित आवास पर JMM पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कल्पना सोरेन, विनोद पांडे, सुप्रियो भट्टार्य, सुदिव्य कुमार सोनू, मथुरा महतो समेत 12 जिलों के पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में सांसद और विधायकों की मौजूदगी में हेमंत सोरेन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण(SIR) को लेकर विस्तृत चर्चा की। हेमंत सोरेन ने बैठक की अध्यक्षता की और पार्टी के सभी साथियों से आग्रह करते हुए कहा कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, त्रुटियों को ठीक कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें। यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, आपके लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है। जागरूक बनें, भागीदारी बढ़ाएं। एक भी वोटर छूटे नहीं।

हेमंत सोरेन ने JMM नेताओं के साथ की बैठक, कहा- SIR, Census में BJP के षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा
बैठक के दौरान देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन चिंतन किया गया। बिहार, बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में हुए SIR को मद्देननजर रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने और एसआईआर से उत्पन्न हर परिस्थिति के लिए हर एक कार्यकर्ता को तैयार रहने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्तमान राजनीतिक परिवेश में संगठन की जिम्मेदारी और अधिक अहम हो गई है। उन्होंने बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर पार्टी ढांचे को और सशक्त बनाने का निर्देश दिया, ताकि पार्टी हर स्तर पर प्रभावी भूमिका निभा सके। नगर और महानगर कमेटियों को भी और सक्रिय तथा धारदार बनाने पर बल दिया गया।

See also  स्कूल की बोर्ड मीटिंग में अचानक कपड़े उतारने लगी महिला… मचा हड़कंप; वीडियो वायरल

महाराष्ट्र-हरियाणा से आ जाता है, ऐसे ठेकेदार-इंजीनियर को उल्टा लटकाकर जूते से मारना चाहिए- BJP विधायक सतेंद्र तिवारी के बिगड़े बोल
बैठक के दौरान झामुमो पदाधिकारियों ने SIR के पीछे भाजपा की नीयत और नीति पर संदेह खड़ा किया। भारतीय जनता पार्टी एसआईआर की आड़ में आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और वंचित समाज से मताधिकार छीनकर उनको उपलब्ध राशन कार्ड, पेंशन जैसे महत्वपूर्ण अधिकारों से भी वंचित करने का षड़यंत्र रच रही है। यह अब स्पष्ट नजर आ रहा है। बैठक के दौरान एक स्वर में कहा गया कि झामुमो का हर कर्मठ सिपाही जनहित और संगठन की मजबूती के लिए पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार है।
बैठक झामुमो के अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने किया। बैठक में रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हज़ारीबाग, रामगढ, कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार एवं पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के चुनिंदा पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान झामुमो उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो, बैद्यनाथ राम, महासचिव विनोद कुमार पांडेय, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, सचिव नन्द किशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’, प्रवक्ता योगेंद्र प्रसाद, कल्पना सोरेन, मंगल कालिंदी, विकास मुंडा, समीर मोहंती, उमाकांत रजक,अनंत प्रताप देव, सोमेश चंद्र सोरेन, कुणाल षाड़ंगी सहित कई गणमान्य पदाधिकारी एवं नेता गण उपस्थित हुए।

See also  असम विधानसभा चुनाव में प्रचार का अंतिम दिन, हेमंत सोरेन ने कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now