- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

हेमंत सोरेन ने JMM नेताओं के साथ की बैठक, कहा- SIR, Census में BJP के षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2026

हेमंत सोरेन ने JMM नेताओं के साथ की बैठक, कहा- SIR, Census में BJP के षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा

रांचीः मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अधकारियों के साथ बैठक की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में हेमंत सोरेन ने SIR और Census जैसे विषयों पर गहन की और JMM नेताओं को इस पर सतर्क रहने को कहा।हेमंत सोरेन के नेतृत्व में JMM ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर मजबूत करने और सकर्त रहने का निर्देश दिया है। जेएमएम के दो दिवसीय बैठक में हेमंत सोरेन के साथ 12 जिलों से आये पार्टी पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण बैठक की। हेमंत के दौरान जेएमएम अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट वर्तमान राजनीतिक हालात में संगठन की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर पार्टी ढांचे को और सशक्त बनाने का निर्देश दिया, ताकि पार्टी हर स्तर पर प्रभावी भूमिका निभा सके।

रामगढ़ के चितरपुर में ज्वेलरी शॉप में एक करोड़ की लूट, 5 की संख्या में आये थे अपराधी
मुख्यमंत्री ने नगर और महानगर कमेटियों को भी और सक्रिय तथा धारदार बनाने पर बल दिया। उनका कहना था कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में केवल सरकार चलाने जितना ही संगठन की मजबूती भी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में देश में प्रस्तावित जनगणना के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने माना कि जनगणना केवल आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से भी जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। पार्टी नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और वंचित समाज की सही गणना सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि उनके अधिकार सुरक्षित रह सकें।
इसके साथ ही SIR को लेकर भी बैठक में गंभीर मंथन हुआ। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी इस प्रक्रिया की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर सकती है। झामुमो नेताओं ने संकल्प लिया कि SIR के नाम पर किसी भी लोकतांत्रिक अधिकार से जनता को वंचित नहीं होने दिया जाएगा और भाजपा के किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा।बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों में संगठन स्तर पर विशेष अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे मतदाता सूची, जनगणना और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर लोगों को जागरूक कर सकें। झामुमो ने संकेत दिया है कि वह आने वाले समय में संगठन और जनसरोकार दोनों मोर्चों पर अधिक आक्रामक भूमिका में नजर आएगी।

See also  सिंह मेंशन और रघुकुल आमने सामनेः BCCL आउटसोर्सिंग में वर्चस्व को लेकर समर्थक भिड़े, एक को लगी गोली

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 63 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा-कुपोषण मुक्त झारखंड के संकल्प को पूरा करें
पहले दिन बैठक में साहेबगंज, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, गुमला, खुंटी, सिमडेगा जिला समिति के चुनिंदा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरे दिन गुरुवार को अन्य 12 जिलों के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा।राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मंच संचालन केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने किया।बैठक में मंच पर सांसद विजय हांसदा, सांसद जोबा मांझी, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, लुईस मरांडी, धनंजय सोरेन, एमटी राजा, सविता महतो, सुखराम उरांव, नीरल पूर्ति, भूषण तिर्की, आलोक सोरेन, सुदीप गुडिया, राम सूर्या मुंडा, जगत मांझी, सुखराम उरांव, उदय शंकर सिंह, पंकज मिश्रा मौजूद रहे।

See also  उपेंद्र कुशवाहा आज करेंगे पटना के मिलर स्कूल में शक्ति प्रदर्शन, वोटर अधिकार यात्रा पर कहा-'राहुल गांधी को फायदा हुआ'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now