रांचीः बड़गाई जमीन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। जमीन फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में सुनवाई पूरी नहीं हो सकी और अब 30 सितंबर को सुबह 11.15 बजे का समय सुनवाई के लिए निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोर्ट से बार-बार समय की मांग की। उन्होंने कोर्ट से कहा कि ईडी द्वारा दायर कई दस्तावेजों का वो अध्ययन करना चाहते है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी का असमय निधन हो गया है। इस घटना से वो काफी व्यथित हैं, उनकी मानसिक स्थिति इस घटना को लेकर सही नहीं है, इसलिए कोर्ट उन्हें समय देने का कष्ट करें। इसके बाद कोर्ट ने 30 सितंबर की तारीख तय कर दी।






