जमशेदपुर के केनरा बैंक में 33 करोड़ से ज्यादा की लूट, डकैत 23 किलो सोना और 40 लाख कैश लेकर हुए फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2026

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 33 करोड़ से ज्यादा की लूट, डकैत 23 किलो सोना और 40 लाख कैश लेकर हुए फरार

जमशेदपुरः गुरुवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े 33 करोड़ रुपए की डकैती कर ली। बैंक खुलने के बाद घुसे बदमाशों ने 23 किलो सोना (कीमत 33.20 करोड़ रुपये) और 40 लाख कैश बैंक से निकाला और फरार हो गए।इस तरह बैंक से कुल 33.60 करोड़ रुपये की बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने नौ डीएसपी व सात थाना प्रभारियों की एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है।

रेनकोट पहनकर आए थे डकैत
रेनकोट पहनकर आए अपराधियों ने सफाईकर्मी के घुसते ही प्रवेश किया और कर्मचारियों के हाथ-पैर सेलो टेप से बांध दिए। विरोध करने पर गार्ड को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मैनेजर से लॉकर की चाबी लेकर कैश और सोना बैग में भरा और 10.12 बजे दो बाइक से फरार हो गए। सूचना पर ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सिटी डीएसपी संजीव कुमार, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार समेत सात थानों के थानेदार मौके पर पहुंच गये। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया, जिन्होंने फिंगर प्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठा किए।

See also  चार धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

रेनकोट पहनकर पहुंचे थे पांच अपराधी : एसपी
पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि बैंक में पांच की संख्या में आए अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। रेनकोट पहनकर पहुंचे बदमाश 40 लाख रुपये नकद और मॉरगेज गोल्ड ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआईटी का गठन कर दिया है। करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।

एक घंटे में 23.80 किलो सोना ले गए : प्रबंधक
केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मागेश रामानाथन के अनुसार, गोलमुरी शाखा से डकैत 40 लाख रुपये नकद और 23.80 किलो सोना ले गए हैं। यह सोना गोल्ड लोन के एवज में रखे गहनों के रूप में थे, जो 100 से अधिक बैंक ग्राहकों के हो सकते हैं। इसका पूरा आकलन किया जा रहा है। जितने भी ग्राहकों के गहने गए हैं, उन्हें उसका नियमानुसार भुगतान किया जाएगा।

See also  झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बाबूलाल मरांडी की अवमानना याचिका खारिज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now