झारखंड में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, अनुराग गुप्ता को ACB डीजी का प्रभार, एचपी जर्नादन बने धनबाद SSP

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 28, 2023

ips transfar

रांची : बुधवार रात झारखंड में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किया गया। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। डीजी सीआईडी के पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वही वायरलेस एडीजी के पद पर पदस्थापित आरके मल्लिक को एडीजी जैप और एडीजी मुख्यालय मुरारी लाल मीणा को एडीजी निगरानी सुरक्षा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
विशेष सचिव गृह तदाशा मिश्रा को एडीजी रेल, एडीजी होमगार्ड सह अग्निशमन सेवा के पद पर पदस्थापित सुमन गुप्ता को एडीजी प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण बनाया गया है। वही प्रिया दुबे को एडीजी होमगार्ड सह अग्निशमन सेवा के पद पर पदस्थापित किया गया है। टी कंडासामी को गृह विभाग का विशेष सचिव, अखिलेश कुमार झा को रांची जोन का नया आईजी बनाया गया है। सुनील भास्कर को हजारीबाग रेंज का डीआईजी, बोकारो डीआईजी पटेल मयूर कन्हैयालाल को जैप का डीआईजी बनाया गया है। धनबाद एसएसपी संजीव कुमार को दुमका का डीआईजी और पाकुड़ एसपी एचपी जर्नादन को धनबाद का नया एसएसपी बनाया गया है। जैप 6 कमांडेंट प्रभात कुमार को पाकुड़ का एसपी बनाया गया है। अरविंद कुमार को हजारीबाग का एसपी और रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव को साहिबगंज का नया एसपी बनाया गया है।

See also  "कानून का हाथ इतना लंबा नहीं की प्रिंस खान तक पहुंच जाए" गैंगस्टर ने हथियार दिखाते और फायरिंग करते हुए दी चुनौती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now