बिहार में बारिश से भारी तबाही, कई घर गिरे, अस्पताल से लेकर रेलवे ट्रैक तक पानी-पानी, 100 कार डूब गए

बिहार में बारिश से भारी तबाही, कई घर गिरे, अस्पताल से लेकर रेलवे टैक तक पानी-पानी, 100 कार डूब गए

पटनाः शनिवार को बिहार में लगातार हो रही बारिश से भारी तबाही हुई है। मूसलाधार हो रही बारिश से हर तरफ तबाही का मंजर है। पटना ही नहीं राज्य के कई जिलों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। छपरा, रोहतास, सीवान और गोपालगंज में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है। किसानों की फसल बर्बाद हो गई है।सड़के पूरी तरह से पानी में डूब चुकी है। पटना के कई गली-मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं।रोहतास में मूसलाधार बारिश ने बाढ़ का रूप ले लिया है। कई इलाके पानी से लबालब भरे हुए हैं। रोहतास के पहाड़ी इलाके से निकले बारिश के पानी ने आसपास के कई गांवों को जलमग्न कर दिया है। ऐसे में एसडीआरएफ की टीम लोगों को रेस्क्यू करने में भी जुटी है। वहीं मौके पर पहुंचे डेहरी के ASP अतुलेश झा भी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

Rain Alert: बिहार-बंगाल सहित 12 राज्यों में झमाझम बरसेंगे बदरा, पंजाब-हरियाणा में तेज आंधी
रेलवे ट्रैक पर पानी: रोहतास में मूसलाधार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर भी पानी चढ़ गया है। रेलवे ने ट्रैक से पानी हटाने की कवायद जारी है। ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जा रहा है। ग्रैंड कार्ड रेल सेक्शन के सासाराम, करवंदिया,डेहरी आसपास रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी जमा हो गया है।
कई लोग जख्मी: रोहतास के वहीं वार्ड नंबर 28 के प्रतापगढ़ मोहल्ला में 20 कच्चे मकान गिर गए हैं। लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई महिलाओं और बच्चे को चोटें आई हैं।
100 से अधिक कार पानी में डूबी: जिले के विभिन्न इलाकों से कई कच्चे मकान गिरने की सूचना है। वहीं जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज का पूरा परिसर डूब गया है और 100 से अधिक कार पानी में डूब गई है। तमाम सरकारी कार्यालय के अलावा विभिन्न विद्यालय में भी पानी जमा हो गया है। सड़कों पर भी पानी बह रहा है।

See also  बिहार के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, 6 डिग्री तक गिरेगा पारा, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

25141403 mmm
छपरा में स्कूल बंद, बिजली गुल: सारण में मूसलाधार बारिश के कारण सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर की बिजली काट दी गई है। छपरा के डीएम ने शनिवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया है। बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है।
सीवान में भी स्कूलों की छुट्टी: वहीं सीवान में भी रात से ही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। विशेष रूप से इस बरसात के कारण जिला के विभिन्न क्षेत्रों/विद्यालयों में जलजमाव के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के मद्देनजर स्कूलों को बंद कर गिया गया है। सीवान के डीएम ने आदेश जारी करते हुए सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में वर्ग 01 से 12 (नर्सरी, प्री स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र सहित) तक की कक्षाओं को आज दिनांक 04.10.2025 से बंद की घोषणा की है।
मोतिहारी में मूसलाधार बारिश: मोतिहारी में पिछले 10 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। हरसिद्धि प्रखंड के गायघाट, बारमसवा, मुरारपुर सहित कई इलाकों में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव हो गया है।

See also  बिहार-झारखंड में आज से मानसून का दिखेगा असर, बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, वज्रपात ने ली कई की जान

झारखंड के चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, युवकों की भीड़ ने किया हमला, 7 घायल, देखिये LIVE वीडियो
पटना में जलभराव: राजधानी पटना में कल से हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। बायपास से सटे मोहल्लों में पानी भर गया है। बुडको और नगर निगम के कर्मी पानी की निकासी के लिए अभियान चला रहे हैं। फिलहाल लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

25141403 bbbbbbl
गोपालगंज में अस्पताल में घुसा पानी: गोपालगंज जिले में भारी बारिश का कहर दिखने लगा है। गली मुहल्ले और मुख्य मार्गों पर जलजमाव हो गया है।सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड समेत पूरा परिसर जलमग्न हो गया है। एनएच 27 के किनारे बड़ा पिपल का पेड़ गिर गया है। वहीं सर्विस लेन पानी से लबालब भर गया है, जिसके कारण यातायात प्रभावित हो गया है।
कहां कितनी हुई बारिश?: सिवान के महाराजगंज में सबसे अधिक 324.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं भोजपुर के जगदीशपुर में 290.4 मिमी, रोहतास के करगहर में सबसे कम 160.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं पूर्वी चंपारण के केसरिया में 250.4 और कल्याणपुर में 248.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति में ऊंचे स्थानों पर जाएं, बिजली के खुले तारों से दूर रहें और ठनका गिरते समय खुले मैदान और ऊंचे पेड़ों के पास खड़े ना हों।पटना, नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर,मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर,औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, शिवहर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, बांका, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा और नवादा के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सिवान और सारण में रेड अलर्ट है।

See also  बिहार-झारखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, पूरे देश से मॉनसून की वापसी शुरू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now